1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 वर्ल्ड कप हारने के बाद साउथ अफ्रीका का सामना करेगा न्यूजीलैंड, जानें कब और कहां देख पाएंगे Live

टी20 वर्ल्ड कप हारने के बाद साउथ अफ्रीका का सामना करेगा न्यूजीलैंड, जानें कब और कहां देख पाएंगे Live

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Mar 14, 2026 10:39 am IST,  Updated : Mar 14, 2026 10:40 am IST

NZ vs SA Live Streaming: साउथ अफ्रीका की टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इस दौरे का पहला मैच 15 मार्च को खेला जाएगा।

NZ vs SA- India TV Hindi
न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका Image Source : AP

NZ vs SA Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल हारने के बाद न्यूजीलैंड की टीम अब साउथ अफ्रीका का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। साउथ अफ्रीका की टीम इस वक्त न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच 15 मार्च को बे ओवल के माउंट माउंगानुई स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बीच हम आपको बताएंगे कि न्यूजीलैंड वर्सेस साउथ अफ्रीका सीरीज का लाइव प्रसारण आप कब और कहां देख पाएंगे।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुआ था दोनों टीमों का आमना-सामना 

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में दो बार आमने-सामने हुई थी। पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया था। इसके बाद उनका सामना इसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी हुआ था। वहां न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से मात दी है। इस वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी, वहीं न्यूजीलैंड ने फाइनल तक का सफर तय किया था। खिताबी मुकाबले में कीवी टीम को भारत के हाथों का सामना करना पड़ा था।

न्यूजीलैंड वर्सेस साउथ अफ्रीका सीरीज का लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले इस सीरीज की लाइव प्रसारण और लाइव टेलीकास्ट को लेकर बात करें तो भारतीय फैंस भी इस मैच का लुत्फ उठा पाएंगे। इस मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स 1 चैनल पर किया जाएगा। वहीं इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप और फैनकोड एप पर की जाएगी। ऐसे में भारत में बैठे फैंस सोनी नेटवर्क पर इस मैच का प्रसारण देख पाएंगे।

कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच ये मुकाबला माउंट माउंगानुई स्टेडियम में स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच न्यूजीलैंड के लोकल टाइम के अनुसार शाम 7:15 बजे और भारतीय समयनुसार सुबह 11:45 बजे शुरू होगा। वहीं मैच शुरू होने से ठीक आधा घंटा पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे। अब देखना होगा कि इस सीरीज में दोनों टीमों का प्रदर्शन कैसा रहता है।

यह भी पढ़ें

सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी ने एडन मार्करम को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, अगले सीजन के लिए बनाया कप्तान

सलमान आगा के रन आउट पर विवाद पर अब बांग्लादेशी कप्तान ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों उन्होंने गेंद को किया था थ्रो?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल