1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS, ODI WC 2023: शुभमन गिल की जगह इस खिलाड़ी को मिलेगी जिम्मेदारी, अचानक होगी प्लेइंग 11 में एंट्री

IND vs AUS, ODI WC 2023: शुभमन गिल की जगह इस खिलाड़ी को मिलेगी जिम्मेदारी, अचानक होगी प्लेइंग 11 में एंट्री

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 06, 2023 03:23 pm IST,  Updated : Oct 06, 2023 03:23 pm IST

India vs Australia: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को शुभमन गिल के रूप में बड़ा झटका लगा है। गिल वायरल फीवर होने के कारण इस मुकाबले में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने के साथ सभी भारतीय फैंस को अब भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के मैच का बेसब्री से इंतजार है। 8 अक्टूबर को दोनों टीमों के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। इस अहम मुकाबले से भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल वायरल फीवर होने की वजह से इस मैच की प्लेइंग 11 से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने की जिम्मेदारी मिल सकती है।

शुभमन गिल का बाहर होना एक बड़ा झटका

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम को अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज करना है, ऐसे में शुभमन गिल का बाहर होना टीम इंडिया के लिए एक बड़ा झटका माना जाएगा। साल 2023 में अब तक गिल का बल्ला बतौर ओपनिंग बल्लेबाज जमकर बोलता हुआ दिखाई दिया है, जिसमें उन्होंने 20 पारियों में अब तक 73.35 के औसत से 1230 रन बनाए हैं। वहीं गिल और कप्तान रोहित की ओपनिंग साझेदारी भी टीम की जीत में एक अहम योगदान देते हुए नजर आई है।

ईशान किशन की खुलेगी किस्मत

शुभमन गिल के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से बाहर होने के बाद उनकी जगह ईशान किशन को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। ईशान का अब तक इस साल वनडे फॉर्मेट में शानदार फॉर्म देखने को मिला है। ईशान ने वेस्टइंडीज के दौरे पर खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में जहां लगातार तीन अर्धशतकीय पारियां बतौर ओपनिंग बल्लेबाज खेली थी। वहीं उन्होंने एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच में मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए अहम 82 रनों की पारी खेली थी। ऐसे में ईशान किशन टीम के लिए बतौर ओपनिंग बल्लेबाज गिल की अनुपस्थिति में एक सही चयन साबित हो सकते हैं।

ईशान किशन की पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच की प्लेइंग 11 में जगह बनते हुए नहीं दिख रही थी। इसका सबसे बड़ा कारण श्रेयस अय्यर का पूरी तरह फिट होने के साथ अपने फॉर्म को भी साबित करना है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजी क्रम को लेकर बात की जाए तो उसमें कप्तान रोहित के साथ जहां ईशान किशन ओपनिंग में दिखाई दे सकते हैं। वहीं नंबर-3 पर विराट कोहली का खेलना तय है। इसके बाद श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या दिखाई देंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में ऐसे हो सकती भारतीय टीम की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीप), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

यह भी पढ़ें

ODI वर्ल्ड कप में 1552 दिनों के बाद उतरेगी टीम इंडिया, खलेगी इस खास खिलाड़ी की कमी

पाकिस्तान के पास सबसे बड़ा मौका, आज चूके तो करना होगा इंतजार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल