1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ODI World Cup 2027 से पहले अंग्रेजों की बड़ी तैयारी, पूर्व कप्तान को बनाया स्पेशलिस्ट मेंटर

ODI World Cup 2027 से पहले अंग्रेजों की बड़ी तैयारी, पूर्व कप्तान को बनाया स्पेशलिस्ट मेंटर

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Sep 07, 2026 04:01 pm IST,  Updated : Sep 07, 2026 04:48 pm IST

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को व्हाइड बॉल क्रिकेट के लिए टीम का नया मेंटर घोषित किया है। अगले साल होने वाले विश्व कप के दौरान उनकी भूमिका काफी अहम होने जा रही है।

Kevin Pietersen- India TV Hindi
केविन पीटरसन Image Source : GETTY

वनडे विश्व कप क्रिकेट अगले साल खेला जाएगा, उससे पहले टीमों की तैयारी शुरू हो गई है। अब पता चला है कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को टीम का नया स्पेशलिस्ट मेंटर बनाया है। उन्हें व्हाइड बॉल के लिए ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। केविन की गिनती अपने वक्त के दिग्गज क्रिकेटर्स में की जाती है। अब उनके अनुभव का फायदा टीम लेना चाहती है। 

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से शुरू होगा केविन पीटरसन का कार्यकाल

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन अब व्हाइड बॉल क्रिकेट में टीम के नए मेंटर होंगे। माना जा रहा है कि उन्हें वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिए ये काम सौंप गया है। अभी करीब सवा साल का वक्त अगले विश्व कप में है, ऐसे में वे अभी से टीम को तैयार करना शुरू कर देंगे। जल्द तो इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है, जिसका आखिरी मैच अभी बाकी है। इसके बाद इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज खेलेगी। नवंबर में इंग्लैंड की टीम वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएगी, यहीं से पीटरसन ये जिम्मेदारी संभालेंगे। 

साउथ अफ्रीका में जन्मे हैं केविन पीटरसन

अगले साल होने वाला वनडे विश्व कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। खास बात ये है कि केविन पीटरसन भले ही इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलते हों, लेकिन उनका जन्म साउथ अफ्रीका के पीटरमैरिट्सबर्ग में हुआ है। ऐसे में वे इंग्लैंड के लिए विश्व कप में काम के साबित हो सकते हैं। ऐसा नहीं है कि पीटरसन अकेले कोचिंग स्टॉफ के मैंबर होंगे। ब्रेंडन मैक्कुलम, मार्कस ट्रेस्कोथिक, टिम साउदी और सारा टेलर के अलावा जीतन पटेल भी उनका साथ देंगे। वे आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के भी कोचिंग स्टॉफ में रह चुके हैं। इस ऐलान के बाद केविन पीटरसन ने खुशी जाहिर की है। 

ब्रेंडन मैक्कुलम ने भी जाहिर की खुशी 

पीटरसन की ओर से जारी किए गए बयान में उन्होंने कहा कि वे इस बात से खुश हैं कि साउथ अफ्रीका में होने वाले विश्व कप को जीतने के लिए उनसे मदद मांगी गई है। साल 2014 के बाद पहली बार इंग्लैंड की जर्सी पहनना बड़े सम्मान की बात है। टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैक्कुलम ने भी पीटरसन के आने पर खुशी जाहिर की है और उनका स्वागत किया है। 

यह भी पढ़ें 

ईशान किशन ने ठोकी धमाकेदार डबल सेंचुरी, दलीप ट्रॉफी में चकनाचूर किया 39 साल पुराना कीर्तिमान

भारत से सीरीज खेलने के लिए व्याकुल है पाकिस्तान, आईसीसी जल्द ले सकता है फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल