1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ODI World Cup 2027 से पहले टीम इंडिया कितने वनडे मैच खेलेगी, BCCI ने जारी कर दिया पूरा शेड्यूल

ODI World Cup 2027 से पहले टीम इंडिया कितने वनडे मैच खेलेगी, BCCI ने जारी कर दिया पूरा शेड्यूल

 Published : Mar 26, 2026 03:48 pm IST,  Updated : Mar 26, 2026 03:48 pm IST

वनडे विश्व कप 2027 से पहले टीम इंडिया कितने एक दिवसीय मैच खेलेगी, इसका खुलासा हो गया है। बीसीसीआई ने जो नया शेड्यूल जारी किया है, उसमें तस्वीर काफी हद तक साफ हो चुकी है। विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए ये सीरीज काफी अहम है।

virat kohli and rohit sharma- India TV Hindi
विराट कोहली और रोहित शर्मा Image Source : GETTY

वनडे विश्व कप अगले साल खेला जाएगा। इससे पहले सभी की नजर भारतीय क्रिकेट टीम पर है। टीम इंडिया अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए अभी से कमर कसने की तैयारी कर रही है। खास तौर पर विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए अगला ​वर्ल्ड कप काफी अहम होगा। अभी से लेकर अगले साल के विश्व कप तक टीम इंडिया कितने वनडे मुकाबले खेलेगी, इसकी तस्वीर सामने आ चुकी है। बीसीसीआई ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। हालंकि बाद में अगर कोई और वनडे मुकाबला जोड़ दिया जाए तो बात अलग है। 

अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले तक टीम इंडिया का वनडे शेड्यूल

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा अब केवल वनडे इंटरनेशनल ही खेल रहे हैं, इसलिए जब भी कोई एक दिवसीय मैच होता है तो उसका रोमांच अपने चरम पर होता है। भारतीय टीम के प्लेयर्स अभी तो आईपीएल में व्यस्त होने वाले हैं, जो करीब दो महीने तक चलेगा, लेकिन इसके बाद जब इंटरनेशनल मैच शुरू होंगे, ​तब बेहतरीन मुकाबले देखने के लिए मिल सकते हैं। टीम इंडिया अभी से लेकर साल 2027 के विश्व कप तक 20 वनडे मैच खेलती हुई नजर आएगी। 

अफगानिस्तान के खिलाफ जून में तीन मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया

वनडे मैचों का आगाज अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से होगा। अफगानिस्तान की टीम भारत के दौरे पर आएगी। पहले तो एक टेस्ट खेला जाएगा, इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी। टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होगा, वही वनडे सीरीज का आगाज 14 जून से हो जाएगा। यानी आईपीएल के बाद टीम इंडिया पहली सीरीज यही खेलेगी। ये सीरीज 20 जून क खेली जाएगी। इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी, जहां तीन वनडे मुकाबले खेले जाने तय हुए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी टीम इंडिया अपने घर पर तीन वनडे खेलेगी। 

न्यूजीलैंड दौरे पर पांच वनडे मैच खेलेगी भारतीय क्रिकेट टीम

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की एक लंबी सीरीज खेलेगी। इसके लिए भारतीय टीम न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ भी तीन तीन वनडे मैच होंगे, जो भारत में ही खेले जाएंगे। अगले साल के विश्व कप से पहले टीम इंडिया का वनडे का यही शेड्यूल है। बीच में कभी कभी कोई सीरीज जोड़ भी दी जाती है, जो इस बार भी हो सकता है। लेकिन अगर केवल यही मैच भी खेले गए तो भी काफी मैच विश्व कप से पहले हो जाएंगे। इसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली खूब रन बनाना चाहेंगे, ताकि उनका फार्म विश्व कप तक बना रहे। सभी की नजर उनके खेल पर होगी, क्योंकि इसी से तय होगा कि दोनों खिलाड़ी विश्व कप तक खेले पाएंगे या फिर उन्हें बाहर जाना होगा। कुल मिलाकर आने वाले वक्त में वनडे का जबरदस्त रोमांच देखने के लिए मिलेगा, इसके लिए तैयार हो जाइए। 

विश्व कप 2027 तक टीम इंडिया का वनडे शेड्यूल

अफगानिस्तान : 3 ODI
इंग्लैंड : 3 ODI
वेस्टइंडीज : 3 ODI
न्यूजीलैंड : 5 ODI
श्रीलंका : 3 ODI
जिम्बाब्वे : 3 ODI

यह भी पढ़ें 

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया​ में खेली जाएगी 5 टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी, ये रहा पूरा शेड्यूल

BCCI ने 2026-27 सीजन के लिए किया शेड्यूल का ऐलान, ये टीमें करेंगी भारत का दौरा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल