1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs AUS: पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त, सीरीज 3-0 से जीती

PAK vs AUS: पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त, सीरीज 3-0 से जीती

 Written By: Vanson Soral
 Published : Feb 01, 2026 04:05 pm IST,  Updated : Feb 02, 2026 08:00 am IST

PAK vs AUS: T20I सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह हराते सीरीज 3-0 से जीत ली।

PAK vs AUS - India TV Hindi
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया Image Source : AFP

PAK vs AUS, 3rd T20I: T20 वर्ल्ड कप 2026 से पाकिस्तान टीम ने घर में शानदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तान की टीम ने ऑस्ट्रेलिया का 3 मैचों की T20I सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है।  पाकिस्तान ने T20I सीरीज का पहला मुकाबला 22 रनों से जीता था जबकि दूसरे मैच में 90 रनों से ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी। तीसरे मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 6 विकेट 207 रनों का स्कोर खड़ा किया। सैम अयूब और बाबर आजम ने शानदार अर्धशतक जड़े। बाबर ने 50 और अयूब ने 56 रनों की पारी खेली। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम महज 96 रनों पर ढेर हो गई।

प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सईम अयूब, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, मैथ्यू कुह्नमैन, एडम जम्पा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल