1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs SL: हसरंगा की पारी गई बेकार, पाकिस्तान ने डिफेंड किया 300 रन का लक्ष्य

PAK vs SL: हसरंगा की पारी गई बेकार, पाकिस्तान ने डिफेंड किया 300 रन का लक्ष्य

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Nov 12, 2025 12:06 am IST,  Updated : Nov 12, 2025 12:06 am IST

पाकिस्तान ने ODI सीरीज का जीत से आगाज किया है। रावलपिंडी में खेले गए पहले ODI में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 रनों से मात दी।

PAK vs SL- India TV Hindi
श्रीलंका बनाम पाकिस्तान Image Source : AP

PAK vs SL: श्रीलंका के पाकिस्तान दौरे का 11 नवंबर को आगाज हुआ। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले ODI मुकाबले में पाकिस्तान की टीम श्रीलंका को 6 रनों से हराने में कामयाब रही। रोमांचक मुकाबले में वानिंदु हसरंगा ने श्रीलंका को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाजों ने आखिरी ओवर्स में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाकर ही दम लिया।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 299 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकी की टीम 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 293 रन बना सकी। श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा ने 52 गेंदों पर 7 चौकों की बदौलत 59 रनों की पारी खेली। हसरंगा जब तक क्रीज पर मौजूद रहे तब तक लंका की जीत की उम्मीद लग रही थी लेकिन 49वें ओवर में आउट होते ही सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया।

सलमान आगा ने जड़ा शानदार शतक

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और शुरुआत में उसका यह फैसला सही भी साबित हुआ। पारी के आगाज के साथ ही पाकिस्तान की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। 24वें ओवर तक स्कोरबोर्ड पर सिर्फ 95 रन पर चार विकेट गिर चुके थे। लेकिन इसके बाद सलमान आगा ने मोर्चा संभालते हुए पाकिस्तान को संकट से बाहर निकाला।

सलमान ने धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए 87 गेंदों पर नाबाद 105 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 9 चौके जड़े और आखिरी ओवर तक क्रीज पर डटे रहे। उनके साथ हुसैन तलत ने 62 रन की अहम पारी खेली और दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी की। आखिरी ओवरों में सलमान को मोहम्मद नवाज का साथ मिला, जिन्होंने सिर्फ 23 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 36 रन ठोके। दोनों के बीच 37 गेंदों पर 66 रनों की नाबाद साझेदारी हुई, जिससे पाकिस्तान का स्कोर 5 विकेट पर 299 रन तक पहुंच गया।

हसरंगा ने बल्ले से दिखाया दम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा। हालांकि, वानिंदु हसरंगा ने बीच के ओवरों में मैच का रुख पलटने की कोशिश की। उन्होंने मात्र 52 गेंदों पर 59 रन बनाए, जिसमें 7 चौके शामिल थे। जब तक हसरंगा क्रीज पर टिके रहे, लंका की जीत की उम्मीदें बरकरार थीं, लेकिन 49वें ओवर में उनके आउट होते ही सारी संभावनाएं खत्म हो गईं। श्रीलंका निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट पर 293 रन ही बना सकी और 6 रन से मैच हार गई।

यह भी पढ़ें:

शुभमन गिल रचेंगे इतिहास, सचिन-विराट जैसे दिग्गजों के क्लब में पहली बार मारेंगें एंट्री

IND vs SA: रवींद्र जडेजा सिर्फ 2 विकेट दूर, 34 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दिग्गज को देंगे पछाड़

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल