PAK vs UAE: एशिया कप 2025 का 10वां मैच मेजबान UAE और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने UAE को 41 रनों से हराते हुए सुपर-4 राउंड में जगह बना ली। पाकिस्तान ने 146 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में UAE 105 रनों पर ढेर हो गई।
PAK vs UAE: एशिया कप 2025 का 10वां मैच मेजबान UAE और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने UAE को 41 रनों से हराते हुए सुपर-4 राउंड में जगह बना ली। पाकिस्तान ने 146 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में UAE 105 रनों पर ढेर हो गई।
एशिया कप 2025 का 10वां मैच मेजबान UAE और पाकिस्तान के बीच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने UAE को 41 रनों से हराते हुए सुपर-4 राउंड में जगह बना ली। पाकिस्तान ने 146 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में UAE 105 रनों पर ढेर हो गई।
UAE की टीम पाकिस्तानी गेंदबाजी का सामना नहीं कर पाई और 18 ओवर के भीतर ही 9 विकेट खो दिए। पाकिस्तान टीम की जीत अब सिर्फ एक औपचारिकता रह गई है।
UAE की आधी टीम 15 ओवर में 88 रन पर आउट। अबरार अहमद ने आसिफ खान का किया शिकार। अबरार को मिली दूसरी सफलता।
पाकिस्तान के हाथ बहुत देर बाद चौथी सफलता हाथ लग गई है। ध्रुव पाराशर 20 रन बनाकर लौटे पवेलियन। यहां से UAE के लिए जीत मुश्किल हो गई है।
राहुल और ध्रुव ने संभाला हुआ है मोर्चा। UAE जीत से अभी भी 67 रन दूर है। 7 ओवर का खेल अभी भी बाकी है। यहां से UAE को तेजी से रन बटोरने होंगे। पाकिस्तान को जल्द से जल्द विकेट की तलाश है।
12 ओवर तक UAE ने 74 रन स्कोबोर्ड पर लगा दिए हैं। 7 विकेट अभी भी बाकी हैं। राहुल चोपड़ा 20 और ध्रुव पाराशर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्तान को चौथे विकेट की बेसब्री से तलाश है।
UAE की पारी लड़खड़ा गई है। पावरप्ले में ही 3 बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। अबरार अहमद ने मुहम्मद वसीम जबकि सैम अयूब ने मोहम्मद जोहैब को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
UAE को शाहीन अफरीदी ने पहला झटका दिया। आलीशान शराफु बने अफरीदी का शिकार। इस तरह UAE को पहला झटका लग गया। शराफु 8 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हुए। 3 ओवर में UAE का स्कोर 1 विकेट पर 23 रन।
पाकिस्तान ने 9 विकेट खोकर 146 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। पाकिस्तान के लिए फखर जमां ने 50 रनों की पारी खेली। UAE के लिए जुनैद सिद्दीकी ने 4 विकेट अपने नाम किए।
UAE के स्टार गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी ने कमाल कर दिया है। जुनैद ने मोहम्मद हारिस को आउट करने के साथ ही अपने खाते में चौथा विकेट कर लिया है। इस तरह पाकिस्तान को 8वां झटका लग गया है। पाकिस्तान ने 18.5 ओवर में 128 रन बना लिए हैं।
खुशदिल शाह सस्ते में आउट। पाकिस्तान को लगा छठा झटका। सिमरनजीत सिंह के हाथ लगी तीसरी सफलता। पाकिस्तान की टीम अब संकट में नजर आ रही है।
पाकिस्तान टीम मुश्किल में आ गई है। फखर जमां के बाद हसन नवाज सस्ते में आउट हो गए हैं। नवाज सिर्फ 3 रन बना सके। पाकिस्तान की आधी टीम 88 रन पर पवेलियन लौट गई है।
फखर जमां अर्धशतक पूरा करने के बाद पवेलियन लौट गए हैं। सिमरनजीत सिंह ने फखर को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। फखर ने 36 गेंदों पर 50 रन बनाए।
UAE को आखिरकार तीसरी सफलता मिल गई है। कप्तान सलमान अली आगा बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में कैच दे बैठे हैं। ध्रुव पाराशर ने सलमान का शिकार किया।
पाकिस्तान ने 10 ओवर में 67 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए हैं। फखर जमां 23 गेंदों पर 35 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, कप्तान सलमान 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। UAE को अब बेसब्री से तीसरे विकेट की तलाश है।
पाकिस्तान ने 5वें ओवर में बटोरे 14 रन। इस ओवर में फखर जमां ने बैक टू बैक 2 छक्के जड़े। इसके साथ ही पाकिस्तान ने 5 ओवर में 31 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। फखर जमां 13 और कप्तान सलमान आगा 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। UAE को तीसरे विकेट की तलाश है।
पाकिस्तान का आगाज बेहद खराब हुआ है। 9 रन के भीतर 2 विकेट गिर गए हैं। सैम अयूब के बाद साहिबजादा फरहान भी पवेलियन लौट गए हैं। तीसरे ओवर में पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा है। जुनैद सिद्दीकी के खाते में दूसरा विकेट आया है।
सैम अयूब लगातार तीसरी बार डक पर आउट हो गए हैं। पहले ही ओवर में जुनैद सिद्दीकी ने अयूब को डक पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। पिछले दोनों मैचों में भी अयूब खाता नहीं खोल पाए थे।
पाकिस्तान की बल्लेबाजी का आगाज हो चुका है। सैम अयूब और साहिबजादा फरहान मैदान पर उतर चुके हैं। UAE की ओर से जुनैद सिद्दीकी पहला ओवर फेंक रहे हैं।
संयुक्त अरब अमीरात (प्लेइंग इलेवन): अलीशान शराफू, मुहम्मद वसीम (कप्तान), आसिफ खान, मुहम्मद जोहैब, हर्षित कौशिक, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), ध्रुव पाराशर, हैदर अली, मुहम्मद रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, जुनैद सिद्दीकी।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), खुशदिल शाह, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।
दुबई स्टेडियम से बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम स्टेडियम पहुंच गई है। टॉस के लिए दोनों कप्तान मैच में आ चुके हैं। एंडी पायक्रॉफ्ट मैच रेफरी की भूमिका में हैं। UAE ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
पाकिस्तान टीम के स्टेडियम पहुंचने की खबर है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 8 बजकर 30 मिनट पर टॉस होगा या नहीं। UAE टीम काफी देर पहले ही स्टेडियम पहुंच गई थी और जमकर वॉर्म-अप किया। पाकिस्तान टीम देर से पहुंचने के कारण सीधा मैच खेलने उतरेगी।
ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान बनाम UAE मुकाबले का आगाज भारतीय समयानुसार रात 9 बजे होगा और टॉस आधा घंटे पहले 8 बजकर 30 मिनट पर। इस मैच से पहले पाकिस्तान की ओर जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है।
यह मैच दोनों टीमों के लिए जीतना जरूरी है। अगर पाकिस्तान इसका बहिष्कार करता है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा और UAE की टीम सुपर-4 में पहुंच जाएगी। अब देखना होगा कि पाकिस्तान की टीम क्या फैसला करती है।
पाकिस्तान की टीम के होटल से निकलने की जानकारी मिल रही है। इससे साफ हो गया है कि मैच देरी से शुरू होगा। अब देखना होगा कि कितने बजे मैच स्टार्ट होगा। इस बीच PCB प्रवक्ता आमिर मीर का बड़ा बयान सामने आया है। लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम में मौजूद पत्रकारों से PCB प्रवक्ता ने कहा कि PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी इस समय पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा और नजम सेठी के साथ बातचीत में व्यस्त। पाकिस्तान मैच खेलेगी या नहीं, इस मुद्दे पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम और UAE के बीच 8 बजे से मुकाबले का आगाज होना है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के देर से स्टेडियम पहुंचेगी। इस वजह से मुकाबला निर्धारित समय पर शुरू होने की संभावना कम है। लगभग एक घंटा देरी से मैच का आगाज होने की उम्मीद है।