1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'वहां भी ऐसा करेंगे', जीतते ही बाबर आजम के बडे़ बोल, भारत के खिलाफ मैच को लेकर कही ये बात

'वहां भी ऐसा करेंगे', जीतते ही बाबर आजम के बडे़ बोल, भारत के खिलाफ मैच को लेकर कही ये बात

 Written By: Govind Singh
 Published : Aug 31, 2023 08:27 am IST,  Updated : Aug 31, 2023 08:27 am IST

पाकिस्तान और भारत के बीच एशिया कप 2023 में 2 सितंबर को मुकाबला खेल जाएगा। अब इस मैच को लेकर बाबर आजम ने बड़ा बयान दिया है।

Babar Azam- India TV Hindi
Babar Azam Image Source : GETTY

एशिया कप 2023 का आगाज बहुत ही धमाकेदार अंदाज में हुआ। पहले मैच में पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रनों से शिकस्त दी। पाकिस्तान ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग तीनों डिपार्टमेंट में शानदार प्रदर्शन किया। अब 2 सितंबर को पाकिस्तान का भारत से मैच होगा। इस महामुकाबले के लिए फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं। नेपाल के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करते ही पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भारत के खिलाफ मैच के लिए बड़ी बात कही है। 

बाबर आजम ने दिया ये बयान 

पाकिस्तान अब भारत के खिलाफ मैच के लिए श्रीलंका जाएगा, जो 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा। नेपाल के खिलाफ मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि यह मैच भारत के खिलाफ मैच के लिए अच्छी तैयारी थी क्योंकि इससे हमें आत्मविश्वास मिला। हम हर मैच में 100 प्रतिशत देना चाहते हैं, उम्मीद है कि वहां भी ऐसा करेंगे।

मोहम्मद रिजवान ने की शानदार बल्लेबाजी 

बाबर आजम ने कहा कि जब मैं क्रीज पर उतरा था तो कुछ गेंदों को परखना चाहता था। गेंद बल्ले पर सही स्पीड से नहीं आ रही थी। मैंने मोहम्मद रिजवान के साथ साझेदारी की और मैच पर उसका गहरा असर रहा। मैं और रिजवान दोनों एक-दूसरे की हौसला अफजाई करते है। इफ्तिखार के आने के बाद चीजें बदल गईं। उसने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। दो-तीन चौके लगाने के बाद वह लय में आ गया। मैं इस प्रदर्शन से संतुष्ट हूं। तेज गेंदबाजों और स्पिनरों ने अपना काम अच्छे से किया।

बाबर-इफ्तिखार ने जड़े शतक 

बाबर आजम ने 151 रन बनाए, जो उनका 19वां वनडे शतक है। इफ्तिखार अहमद (नाबाद 109) ने अपना पहला वनडे शतक जड़ा, जिससे पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 342 रन बनाए। इसके जवाब में नेपाल की पूरी टीम 23.4 ओवर में महत 104 रन पर आउट हो गई।

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें: 

बड़ी जीत दर्ज करते ही पाकिस्तान ने किया कमाल, एशिया कप में बना दिए ये कीर्तिमान

बाबर आजम ने ध्वस्त किया विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, एशिया कप के पहले मैच में ही किया ये कारनामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल