1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 के फाइनल में मारी एंट्री, बांग्लादेश के बुरी तरह से टूटे अरमान

पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 के फाइनल में मारी एंट्री, बांग्लादेश के बुरी तरह से टूटे अरमान

 Written By: Govind Singh
 Published : Sep 25, 2025 11:57 pm IST,  Updated : Sep 25, 2025 11:57 pm IST

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को हराकर टी20 एशिया कप 2025 के फाइनल में एंट्री कर ली है। मैच में पाकिस्तानी टीम के लिए गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया है।

pakistan cricket team- India TV Hindi
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम Image Source : AP

पाकिस्तानी टीम ने बांग्लादेश की टीम को 11 रनों से हरा दिया है। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 135 रन बनाए। इसके बाद बांग्लादेश की टीम सिर्फ 124 रनों पर सिमट गई। अब जीत के बाद पाकिस्तानी टीम ने एशिया कप 2025 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और 28 सितंबर को उसका मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम से होगा। बांग्लादेश की टीम के लिए सभी बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे। वह रन बनाना तो दूर, क्रीज पर टिकने के लिए तरसते रहे। बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन का खामियाजा टीम को हारकर चुकाना पड़ा। 

बांग्लादेश के बल्लेबाज रहे फ्लॉप

बांग्लादेश की शुरुआत ही बहुत ही खराब रही। जब परवेज हुसैन इमोन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद तौहीद ह्रदोय भी सिर्फ 5 रन ही बना पाए। इसके बाद महेदी हसन ने 10 गेंदों में 11 रन बनाए, जिसमें एक छक्का शामिल रहा। सैफ हसन ने 18 रन बनाए। अंत में शमीम हुसैन ने कुछ देर क्रीज पर टिकने की कोशिश की। उन्होंने 25 गेंदों में 30 रन बनाए, जिसमें दो छक्के शामिल रहे। लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। पाकिस्तानी टीम के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट शाहीन अफरीदी ने चटकाए।

किसी तरह 100 रनों के पार पहुंची थी पाकिस्तानी टीम

पाकिस्तानी टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही, जब साहिबजादा फरहान सिर्फ चार बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सैम अयूब अपना खाता तक नहीं खोल पाए। वह चौथी बार टूर्नामेंट में जीरो पर आउट हुए। इसके बाद कप्तान सलमान अली आगा ने भी धीमी बल्लेबाजी की। उन्होंने 23 गेंदों में कुल 19 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल रहे। वहीं हसन तलत भी अच्छा नहीं कर पाए और चार रन बनाकर आउट हुए। बाद में निचले क्रम पर उतरे मोहम्मद हारिस (31 रन), शाहीन अफरीदी (19 रन) और मोहम्मद नवाज (25 रन) ने अच्छी बल्लेबाजी की। इन प्लेयर्स ने छोटी, लेकिन अच्छी पारियों के दम पर पाकिस्तानी टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया।

तस्कीन अहमद ने हासिल किए तीन विकेट

बांग्लादेश के बॉलर्स ने बहुत ही कसी हुई गेंदबाजी की और तस्कीन अहमद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं महेदी हसन और रिशाद हुसैन ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए हैं।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तानी टीम ने फिर करवाई जगहंसाई, रन आउट तो हुआ नहीं, ऊपर से कर दी बड़ी मिस्टेक

पाकिस्तान से हुआ ब्लंडर, गली क्रिकेट में लड़के भी नहीं करेंगे ऐसी भयंकर भूल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल