1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आप की अदालत में आने से बदल गई थी इस पाकिस्तानी क्रिकेटर की इमेज, रजत शर्मा ने सुनाया पूरा किस्सा

आप की अदालत में आने से बदल गई थी इस पाकिस्तानी क्रिकेटर की इमेज, रजत शर्मा ने सुनाया पूरा किस्सा

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Priyam Sinha
 Published : Apr 22, 2023 05:21 pm IST,  Updated : Apr 22, 2023 06:07 pm IST

Imran Khan in Aap Ki Adalat: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान एक नहीं दो बार इंडिया टीवी के खास शो आप की अदालत में आ चुके हैं।

रजत शर्मा ने सुनाया आप...- India TV Hindi
रजत शर्मा ने सुनाया आप की अदालत में आए पाकिस्तानी क्रिकेटर से जुड़ा खास किस्सा Image Source : INDIA TV (REPORTER), YOUTUBE

सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सबसे पॉपुलर शो आप की अदालत में सालों से कई मेहमान आ रहे हैं। इस खास प्रोग्राम में कई ऐसे किस्से भी दुनिया के सामने आए जो शायद कभी किसी ने सुने भी नहीं थे। साथ ही इस शो ने कई हस्तियों की इमेज को भी पब्लिक में बदला है। इन सभी किस्सों को देश और दुनिया की जनता तक पहुंचाने वाले इंडिया टीवी न्यूज चैनल के चेयरमैन एवें एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने शनिवार को इंदौर में समाचार पत्र दैनिक भास्कर के एक खास कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उनसे जब जनता ने चर्चित शो आप की अदालत के बारे में पूछा तो उन्होंने एक पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर के शो में आने का पूरा किस्सा सुनाया।

इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ ने 28 साल पहले रिकॉर्ड किए गए इमरान खान के आप की अदालत के शो से जुड़ी कई रोचक बातें बताईं। उन्होंने सबसे पहले बताते हुए कहा कि, मैंने जो उनका ऑरा (Aura), उनका खौफ देखा था और सुना था वो उनसे बातचीत करने पर बिल्कुल अलग लगे। मैंने जब उनसे बातें शुरू की तो वह बहुत सॉफ्ट और अच्छे इंसान लगे। उन्होंने इस किस्से को सुनाने का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए बताया कि, इमरान खान का शो 28 साल पहले जब हमने रिकॉर्ड किया था, तब वह राजनीति में नहीं आए थे। वह क्रिकेट के बहुत बड़े स्टार थे पूरी दुनिया में उनका नाम था। उनकी बॉलिंग, बैटिंग का खौफ था। क्रिकेट जगत में वह सबसे हैंडसम क्रिकेटर के रूप में भी जाने जाते थे। 

इंदौर के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा
Image Source : INDIA TV (REPORTER)इंदौर के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा

सचिन या कपिल नहीं इससे लगता था इमरान को डर?

आप की अदालत के होस्ट रजत शर्मा ने इस शो से जुड़ी एक बड़ी बात बताते हुए कहा कि, क्योंकि उस वक्त वो (इमरान खान) राजनीति में आना चाहते थे लेकिन भारत नहीं आ सकते थे। इसलिए हमने दुबई में उनका सेट लगाया। बातचीत के दौरान मैंने उनसे पूछा सचिन तेंदुलकर आपकी बॉल पर छक्के मारते हैं तो आपको डर लगता है। इस पर उन्होंने कहा, मैं नहीं डरता। कपिल देव जब आपको डेढ़ सौ किलोमीटर की स्पीड पर बॉल डालते हैं तो आपको डर लगता है उन्होंने कहा, मैं नहीं डरता। तब मैंने उनसे पूछा आपको छिपकली से डर लगता है उनका मुंह लाल हो गया प्रोग्राम के बाद भी मुझसे पूछते रहे आपको कैसे मालूम चला।

इमरान खान के आप की अदालत के पहले शूट की तस्वीर
Image Source : TWITTERइमरान खान के आप की अदालत के पहले शूट की तस्वीर

दोबारा शूट के लिए भारत आए थे इमरान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके इमरान खान आजकल बेहद चर्चा में हैं, लेकिन रजत जी ने इस कार्यक्रम में उस समय के बारे में बातचीत की जब वह (इमरान) राजनीति में नए-नए आए थे। इस बारे में रजत जी ने आगे बताया कि, जब वो (इमरान खान) राजनीति में आ गए तो मैंने उन्हें बुलाया। इसके बाव वो दिल्ली आए प्रोग्राम रिकॉर्ड करने के लिए। उन्होंने कहा कि, मैंने जिंदगी में बहुत इंटरव्यू किए, बहुत सारे लोगों से बात की लेकिन आप की अदालत में बात करने के बाद पाकिस्तान और हिंदुस्तान में मेरा जो पब्लिक परसेप्शन था वह बदल गया असली इमरान खान के बारे में लोगों को आपकी वजह से मालूम चला।

(इमरान खान के दूसरे शो का पूरा लिंक नीचे देख सकते हैं)

यह भी पढ़ें:-

IPL 2023: अर्जुन तेंदुलकर पिता सचिन तेंदुलकर को वानखेड़े में देंगे खास गिफ्ट!

IPL 2023: रवींद्र जडेजा का बड़ा कारनामा, 28 मैचों से चले आ रहे इस सिलसिले को तोड़ा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल