1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शर्मनाक हार के बाद बदलेगा पाकिस्तान का कप्तान? स्टार खिलाड़ी को वापस मिलेगी टेस्ट टीम की कमान!

शर्मनाक हार के बाद बदलेगा पाकिस्तान का कप्तान? स्टार खिलाड़ी को वापस मिलेगी टेस्ट टीम की कमान!

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 13, 2026 06:39 pm IST,  Updated : May 13, 2026 09:24 pm IST

बाबर आजम को एक बार फिर पाकिस्तान का टेस्ट कप्तान बनाया जा सकता है। बांग्लादेश के खिलाफ ढाका टेस्ट में 104 रन की हार के बाद मौजूदा कप्तान शान मसूद की जमकर आलोचना हो रही है।

Pakistan Cricket- India TV Hindi
शान मसूद और बाबर आजम Image Source : AFP

Pakistan Cricket Team: बांग्लादेश के खिलाफ ढाका टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। लगातार खराब प्रदर्शन से घिरी पाकिस्तानी टीम में अब कप्तानी को लेकर हलचल तेज हो गई है और रिपोर्ट्स के मुताबिक स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को दोबारा टेस्ट टीम की कमान सौंपी जा सकती है। ढाका में पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 104 रन से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद कप्तान शान मसूद की जमकर आलोचना हो रही है। मसूद बल्ले से भी पूरी तरह फ्लॉप रहे और दोनों पारियों में बड़ा स्कोर नहीं बना सके। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के भीतर कप्तानी बदलाव की चर्चा तेज हो गई है।

बाबर आजम को मिल सकती है कप्तानी

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम के करीबी सूत्रों ने बताया कि बांग्लादेश सीरीज के बाद बाबर आजम को फिर से टेस्ट कप्तान बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। पाकिस्तान को इस साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में अभी सात और टेस्ट मैच खेलने हैं और बोर्ड के कुछ प्रभावशाली लोग मानते हैं कि बाबर को फिर से मौका देने का यही सही समय है। सूत्र ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कुछ प्रभावशाली लोग भी चाहते हैं कि बाबर फिर से कप्तान बनें और उनका मानना ​​है कि कप्तानी का एक और मौका देने के लिए यही सही समय है।

रिपोर्ट के मुताबिक, टीम के अंदर भी बाबर को दोबारा कप्तान बनाए जाने का समर्थन मिल रहा है। फिलहाल बांग्लादेश दौरे पर पाकिस्तान के तीनों फॉर्मेट कप्तान मौजूद हैं, जिनमें ODI कप्तान शाहीन शाह अफरीदी और T20 कप्तान सलमान अली आगा भी शामिल हैं। बाबर आजम घुटने की चोट के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे, लेकिन 18 मई से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में उनकी वापसी की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि अगर बाबर दूसरे टेस्ट में खेलते हैं और रन बनाते हैं, तो उनकी कप्तानी में वापसी लगभग तय मानी जा रही है।

दूसरे टेस्ट के बाद हो सकता है विचार

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि PCB बाबर को सिर्फ टेस्ट कप्तान ही नहीं, बल्कि अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप से पहले फिर से ODI टीम की कमान भी सौंपना चाहता है। बाबर आजम 2019 से 2023 तक पाकिस्तान के तीनों फॉर्मेट के कप्तान रहे थे। हालांकि भारत में खेले गए 2023 ODI वर्ल्ड कप के बाद उन्हें कप्तानी छोड़नी पड़ी थी। बाद में उन्हें 2024 T20 वर्ल्ड कप के लिए फिर कप्तान बनाया गया, लेकिन खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने दोबारा पद छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें

ICC Rankings: शुभमन गिल को बिना खेले फायदा, मुंह के बल गिरा पाकिस्तानी खिलाड़ी

IND vs AFG: टीम इंडिया का ऐलान जल्द होगा, जसप्रीत बुमराह को लेकर सस्पेंस अभी जारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल