1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान से 94 रनों का टारगेट भी नहीं हुआ हासिल, रिजवान की कप्तानी में टीम ने देखा सबसे बुरा दिन

पाकिस्तान से 94 रनों का टारगेट भी नहीं हुआ हासिल, रिजवान की कप्तानी में टीम ने देखा सबसे बुरा दिन

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 14, 2024 05:43 pm IST,  Updated : Nov 14, 2024 05:43 pm IST

AUS vs PAK: ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को कंगारू टीम ने 29 रनों से अपने नाम किया। इस मैच में पाकिस्तान को 94 रनों का टारगेट मिला था लेकिन वह सिर्फ 64 रन ही बनाने में कामयाब हो सके।

Mohammad Rizwan- India TV Hindi
पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में मिली 29 रनों से करारी मात। Image Source : AP

पाकिस्तान की टीम अभी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है जहां पर वह मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में लिमिटेड ओवर्स की सीरीज खेलने पहुंची है। पाकिस्तानी टीम ने वनडे सीरीज को जहां 2-1 से अपने नाम किया था तो वहीं तीन मैचों की टी20 सीरीज में उनका आगाज बेहद शर्मनाक देखने को मिला है। ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेले गए इस सीरीज के पहले मैच में बारिश का खलल देखने को मिला जिसके चलते मुकाबला काफी देरी से शुरू हुआ और इसे 7-7 ओवर्स का खेला गया। इस मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 93 रनों का स्कोर बनाया। वहीं इस टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम 7 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 64 रन ही बनाने में कामयाब हो सके और उन्हें 29 रनों से इस मैच में हार का सामना करना पड़ा।

सिर्फ 16 के स्कोर तक पवेलियन लौट गई थी आधी पाकिस्तानी टीम

मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तानी लिमिटेड ओवर्स टीम का नया फुल टाइम कप्तान बनाया गया है। उनके नेतृत्व में टीम के लिए पहला टी20 मैच कुछ खास नहीं रहा। पाकिस्तानी टीम जब इस मुकाबले में 94 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसने सिर्फ 16 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। इसमें कप्तान रिजवान जो खाता भी नहीं खोल सके और वहीं टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी बाबर आजम जो सिर्फ तीन रन ही बना सके उनका विकेट भी शामिल था। पाकिस्तान टीम के टी20 क्रिकेट इतिहास में ये अब तक का सबसे कम स्कोर है जब उन्होंने इतनी जल्दी अपने 5 विकेट गंवा दिए। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टी20 इंटरनेशनल में पहली बार किसी टीम ने सिर्फ 16 के स्कोर पर अपनी आधी टीम को गंवा दिया।

बार्टलेट और एलिस ने दिखाया गेंद से कमाल

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस मुकाबले में गेंदबाजी को लेकर बात की जाए तो उसमें जेवियर बार्टलेट और नाथन एलिस का कमाल देखने को मिला जिसमें दोनों 3-3 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे। इसके अलावा एडम जम्पा ने 2 जबकि स्पेंसर जॉनसन भी एक विकेट लेने में कामयाब रहे। कंगारू टीम की तरफ से इस मुकाबले में बल्लेबाजी में मैक्सवेल ने 43 जबकि स्टोइनिस ने नाबाद 21 रनों की पारी खेली थी। अब इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 नवंबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें

मोहम्मद शमी ने मैदान पर की धमाकेदार वापसी, रणजी ट्रॉफी में गेंद से मचाया कोहराम

शिखर धवन का फिर दिखेगा जलवा, अब इस पड़ोसी देश के लिए खेलेंगे क्रिकेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल