1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार के बाद बदलेगी पाकिस्तानी टीम की Playing 11? इन प्लेयर्स को मिल सकता है मौका

हार के बाद बदलेगी पाकिस्तानी टीम की Playing 11? इन प्लेयर्स को मिल सकता है मौका

 Published : Sep 03, 2025 05:24 pm IST,  Updated : Sep 03, 2025 05:24 pm IST

Tri Series 2025: ट्राई सीरीज 2025 में पाकिस्तानी टीम 4 सितंबर को यूएई की टीम के खिलाफ खेलेगी। ये मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

shaheen afridi- India TV Hindi
हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी Image Source : GETTY

Pakistan vs UAE: एशिया कप 2025 से पहले यूएई की धरती पर ट्राई सीरीज खेली जा रही है, जिसमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान और यूएई की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पाकिस्तानी टीम को पिछले मुकाबले में अफगानिस्तान से 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान के लिए गेंदबाज और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज अच्छा नहीं कर पाए थे। अब पाकिस्तानी टीम 4 सितंबर को यूएई की टीम से खेलेगी। इस मैच के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकते हैं।

ऐसी हो सकती है ओपनिंग जोड़ी

पाकिस्तानी टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी साहिबजादा फरहान और सैम अयूब को मिल सकती है। भले ही अफगानिस्तान के खिलाफ इन दोनों प्लेयर्स के बल्ले से रन नहीं निकले हों। लेकिन इनके पास वह काबिलियत है कि वो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकें। तीसरे नंबर पर अनुभवी फखर जमां को मौका मिल सकता है। एक बार जमां क्रीज पर जम गए, तो उनकी बल्ले से बड़ी पारी आना तय है। चौथे नंबर पर कप्तान सलमान अली आगा को चांस मिल सकता है।

मोहम्मद नवाज हो सकते हैं प्लेइंग इलेवन से बाहर

ट्राई सीरीज में मोहम्मद नवाज अपने खेल से प्रभावित नहीं कर पाए और बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में वह सिर्फ 12 रन बना सके। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने कुल 24 रन लुटाए थे और वह एक भी विकेट नहीं सके थे। ऐसे में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। उनकी जगह हुसैन तलत को मौका मिल सकता है। प्लेइंग इलेवन में हसन नवाज को भी जगह दी जा सकती है। विकेटकीपर की जिम्मेदारी मोहम्मद हैरिस को मिल सकती है।

स्पिनर सूफियान मुकीम भी अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। ऐसे में यूएई के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उनकी जगह अबरार अहमद को चांस मिल सकता है। प्लेइंग इलेवन में शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ को एक और मौका मिल सकता है। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में फहीम अशरफ ने चार विकेट अपने नाम किए थे। ऐसे में उन्हें बरकरार रखा जा सकता है।

यूएई की टीम के खिलाफ पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन:

साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, फखर जमां, सलमान अली आगा, हुसैन तलत, हसन नवाज, मोहम्मद हैरिस, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, फहीम अशरफ, अबरार अहमद।

यह भी पढ़ें:

इस तारीख से होगी ILT20 के चौथे सीजन की शुरुआत, इतनी टीमें लेंगी हिस्सा; कर लीजिए नोट

एशिया कप में अब तक चार ही भारतीय कप्तान लगा सके हैं शतक, क्या सूर्यकुमार यादव लिखेंगे नई कहानी!

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल