1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी पाकिस्तान की Playing 11? इन प्लेयर्स को मिल सकता है मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी पाकिस्तान की Playing 11? इन प्लेयर्स को मिल सकता है मौका

 Published : Aug 08, 2025 09:45 am IST,  Updated : Aug 08, 2025 09:52 am IST

PAK vs WI 1st ODI: पाकिस्तानी टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। अब उनकी निगाहें टी20 के बाद वनडे सीरीज में अच्छा करने पर होंगी।

pakistan cricket team- India TV Hindi
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

Pakistan Probable Playing 11: पाकिस्तान क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला 8 अगस्त को खेलेगी। वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम की कमान मोहम्मद रिजवान के हाथों में है। वहीं स्क्वाड में शाहीन अफरीदी और बाबर आजम जैसे सीनियर प्लेयर्स भी मौजूद हैं। टीम अब वनडे सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। आइए जानते हैं, इस मैच के लिए पाकिस्तानी टीम की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है?

फखर जमां हैं चोटिल

पाकिस्तानी टीम को उस समय तगड़ा झटका लगा था, जब चोटिल होने की वजह से फखर जमां पहले वनडे मैच से बाहर हो गए थे। ऐसे में अब टीम के लिए सैम अयूब और अब्दुला शफीक ओपनिंग की जिम्मेदारी निभा सकते हैं। दोनों प्लेयर्स के पास ज्यादा अनुभव नहीं है। शफीक ने 24 वनडे और अयूब ने कुल 9 वनडे मुकाबले खेले हैं।

ऐसा रह सकता है मिडिल ऑर्डर

तीसरे नंबर पर सुपर स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का उतरना लगभग तय है। उन्होंने अपने दम पर पाकिस्तानी टीम को कई मुकाबले जिताए हैं। चौथे नंबर पर कप्तान मोहम्मद रिजवान उतर सकते हैं। दोनों ही प्लेयर्स टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में अब दोनों की निगाहें वनडे में अच्छा करने पर होंगी। टी20 टीम के कप्तान सलमान अली आगा को भी चांस मिल सकता है। उन्होंने 38 वनडे मैचों में 1054 रन बनाए हैं। फिनिशर का रोल निभाने के लिए हसन नवाज को मौका मिल सकता है।

शाहीन अफरीदी और नसीम को मिल सकता है चांस

गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी शाहीन अफरीदी निभाते हुए नजर आएंगे। वह अभी तक 127 वनडे विकेट ले चुके हैं। उनका साथ देने के लिए टीम में नसीम शाह और फहीम अशरफ को भी मौका मिल सकता है। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी मोहम्मद नवाज और अबरार अहमद को मिल सकती है। नवाज निचले क्रम पर उतरकर बेहतरीन बल्लेबाजी भी करने में माहिर प्लेयर हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए पाकिस्तानी टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन:

मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सैम अयूब, अब्दुला शफीक, बाबर आजम, सलमान अली आगा, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, फहीम अशरफ।

यह भी पढ़ें:

सईद अनवर का महारिकॉर्ड तोड़ने के बिल्कुल करीब बाबर आजम, ODI क्रिकेट में रचेंगे इतिहास!

BCCI को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए नए कोच की तलाश, इतनी होनी चाहिए योग्यता; मांग लिए आवेदन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल