1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs SA: पाकिस्तानी टीम ने आखिर क्यों बदला अपनी जर्सी का कलर? जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

PAK vs SA: पाकिस्तानी टीम ने आखिर क्यों बदला अपनी जर्सी का कलर? जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Oct 28, 2025 08:58 pm IST,  Updated : Oct 28, 2025 08:58 pm IST

PAK vs SA: पाकिस्तान की टीम अपने घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, जिसका पहला मैच रावलपिंडी के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तानी टीम पिंक जर्सी पहनकर मैदान पर खेलने उतरी है।

Salman Ali Agha- India TV Hindi
सलमान अली आगा Image Source : X/ZAIBAFRIDI313

पाकिस्तान की टीम अपने घर पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद अब तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है, जिसमें पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। इस मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक जर्सी कलर ग्रीन की जगह पर पिंक कलर की जर्सी को पहनकर मैदान पर खेलने उतरी है।

ब्रेस्ट कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने की कोशिश

पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही इस बात की जानकारी दे दी थी कि टीम पहले टी20 मैच में पिंक जर्सी को पहनकर मैदान पर खेलने उतरेगी। इसके पीछे का उद्देश्य लोगों को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक करना है। पाकिस्तानी टीम के सपोर्ट स्टाफ में शामिल सभी लोगों के अलावा साउथ अफ्रीकी टीम के प्लेयर्स ने भी अपनी जर्सी में पिंक कलर का रिबन लगाया है ताकि वह अपने सपोर्ट को जाहिर कर सके।

पाकिस्तानी टीम में हुई बाबर और नसीम शाह की वापसी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान आगा ने जहां टॉस जीतने के साथ पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया तो वहीं प्लेइंग 11 में लंबे समय के बाद उनके 2 स्टार खिलाड़ी बाबर आजम और नसीम शाह की वापसी भी देखने को मिली। इन दोनों ही प्लेयर्स को सितंबर महीने में हुए एशिया कप के लिए पाकिस्तानी स्क्वाड में जगह नहीं मिली थी, जहां पर उनकी टीम को फाइनल में भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरी तरह साउथ अफ्रीकी टीम को लेकर बात की जाए जो अपने कई प्रमुख प्लेयर्स के बिना इस टी20 सीरीज में खेल रही है उनकी प्लेइंग 11 में टोनी डी जॉर्जी को टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने का मौका मिला है। जॉर्जी इससे पहले टेस्ट और वनडे में डेब्यू कर चुके हैं, जहां उनका बल्ले से काफी अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है।

यहां पर देखिए दोनों टीमों पहले टी20 मैच के लिए प्लेइंग 11

पाकिस्तान - सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), उस्मान खान (विकेटकीपर), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद।

साउथ अफ्रीका - क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, मैथ्यू ब्रीट्जके, डोनोवन फरेरा (कप्तान), जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, लिजाद विलियम्स, नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी।

ये भी पढ़ें

मोहम्मद शमी ने फिर उड़ाया गर्दा, 15 विकेट लेकर सेलेक्टर्स को दिया करारा जवाब

IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया T20 मैच बिल्कुल फ्री में ऐसे देखें, नहीं खर्च होगा कोई पैसा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल