1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी टेस्ट टीम के हेड कोच सरफराज अहमद की कुर्सी पर मंडराया खतरा, यूनुस खान संभाल सकते हैं जिम्मेदारी

पाकिस्तानी टेस्ट टीम के हेड कोच सरफराज अहमद की कुर्सी पर मंडराया खतरा, यूनुस खान संभाल सकते हैं जिम्मेदारी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 07, 2026 04:36 pm IST,  Updated : Jun 25, 2026 01:21 pm IST

पाकिस्तानी टीम के टेस्ट में हेड कोच की पोजीशन को अप्रैल महीने में संभालने वाले सरफराज अहमद की सिर्फ 2 मुकाबलों के बाद इस जिम्मेदारी से छुट्टी हो सकती है, जिसमें उनकी जगह पर यूनुस खान को नया हेड कोच बनाया जा सकता है।

Sarfaraz Ahmed- India TV Hindi
सरफराज अहमद Image Source : AFP

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में एक स्थिति अक्सर देखने को मिलती है और वह यह कि हेड कोच की पोजीशन में काफी जल्दी-जल्दी बदलाव देखने को मिलता है। इसके पीछे की बड़ी वजह पाकिस्तान टीम का पिछले कुछ सालों में इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार खराब प्रदर्शन करना है, जिसमें टेस्ट में तो अब उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ भी क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ रहा है। हाल में ही अप्रैल 2026 में पाकिस्तानी टेस्ट टीम के हेड कोच का पद संभालने वाले पूर्व खिलाड़ी सरफराज अहमद को सिर्फ 2 मुकाबलों के बाद इस पोजीशन से हटाया जाना लगभग तय माना जा रहा है, जिसमें उनकी जगह पर पूर्व खिलाड़ी यूनुस खान को नया हेड कोच नियुक्त किया जा सकता है।

बांग्लादेश सीरीज हार से बजी खतरे की घंटी

सरफराज अहमद ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान करने के साथ टेस्ट में पाकिस्तानी टीम की हेड कोच की पोजीशन को संभाला था। इसके बाद बांग्लादेश के दौरे पर सभी को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन वहां पर पाकिस्तानी टीम को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ लगातार दूसरी टेस्ट सीरीज को गंवा दिया। इस हार के बाद पाकिस्तानी टीम को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। वहीं अब पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज के अनुसार पीसीबी जल्द ही सरफराज अहमद की जगह पर यूनिस खान को नया हेड कोच बनाने का ऐलान किया जा सकता है।

शान मसूद से छिन सकती है कप्तानी, हफीज की होगी वापसी

टेस्ट क्रिकेट में मौजूदा समय में देखा जाए तो पाकिस्तान की हालत बाकी देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा खराब देखने को मिलती है, जिसमें उनको विदेशी जमीन के साथ घर पर भी हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में मौजूदा पाकिस्तान टेस्ट कप्तान शान मसूद को हटाकर उनकी जगह पर पीसीबी सलमान आगा को नया कप्तान नियुक्त कर सकती है, जो अभी टी20 फॉर्मेट में कप्तानी की जिम्मेदारी को संभाल रहे हैं। वहीं इसके अलावा पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद हफीज की एक बार फिर से पीसीबी सेटअप में वापसी होने की उम्मीद जताई जा रही है जिसमें उनको इंरनेशनल क्रिकेट का डायरेक्टर बनाया जा सकता है। इस पद को पहले उस्मान वाहला संभाल रहे थे, जिसमें उन्होंने पिछले साल इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद से ये पोजीशन खाली पड़ी है।

ये भी पढ़ें

VIDEO: वैभव सूर्यवंशी राजस्थान नहीं RCB के हैं फैन, कोहली से मिले गुरुमंत्र का अब किया खुलासा

भारतीय सरजमीं पर 23 साल के अफगान गेंदबाज ने लूटी महफिल, 6 विकेट लेकर मचाई सनसनी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल