1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय सरजमीं पर 23 साल के अफगान गेंदबाज ने लूटी महफिल, 6 विकेट लेकर मचाई सनसनी

भारतीय सरजमीं पर 23 साल के अफगान गेंदबाज ने लूटी महफिल, 6 विकेट लेकर मचाई सनसनी

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jun 07, 2026 02:29 pm IST,  Updated : Jun 07, 2026 02:43 pm IST

भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के धाकड़ गेंदबाज मोहम्मद सलीम ने कमाल कर दिया। मोहम्मद सलीम ने भारत के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Mohammad Saleem- India TV Hindi
मोहम्मद सलीम Image Source : PTI

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया, लेकिन इसके बीच 23 साल के एक युवा अफगान गेंदबाज ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी को हैरान कर दिया। ये गेंदबाज हैं 23 साल क मोहम्मद सलीम सफी। सलीम ने भारत की मजबूत बैटिंग लाइनअप के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट झटककर इतिहास रच दिया। मुल्लांपुर में खेले जा रहे इस टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 564 रन बनाकर पारी घोषित की। भारतीय बल्लेबाजों ने अफगान गेंदबाजों की जमकर परीक्षा ली, लेकिन मोहम्मद सलीम ने अकेले मोर्चा संभाले रखा।

ऐसा करने वाले तीसरे अफगान

सलीम ने 27 ओवर की गेंदबाजी में 140 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। इस तरह वह टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाले अफगानिस्तान के सिर्फ तीसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने जियाउर रहमान और निजात मसूद की खास लिस्ट में जगह बनाई। दिलचस्प बात ये है कि उनका ये 5 विकेट हॉल सिर्फ दूसरे टेस्ट मैच में आया है। सलीम ने अपना डेब्यू फरवरी 2024 में श्रीलंका के खिलाफ किया था। हालांकि, उस मैच में वह एक भी विकेट नहीं ले पाए थे।

टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट हॉल लेने वाले अफगान तेज गेंदबाज

  • 7/97 - जियाउर रहमान vs जिम्बाब्वे (2025)
  • 5/79 - निजात मसूद vs बांग्लादेश (2023)
  • 6/140 - मोहम्मद सलीम vs भारत (2026)

भारत ने खड़ा किया विशाल स्कोर

मोहम्मद सलीम सफी की घातक गेंदबाजी के बावजूद भारतीय बल्लेबाज पहली पारी में 550 से ज्यादा रन स्कोरबोर्ड पर टांगने में सफल रहे। केएल राहुल ने शानदार 100 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल ने 126 रन की कप्तानी पारी खेली। इसके अलावा साई सुदर्श ने 81 और ऋषभ पंत ने भी 81 रन जोड़े। लोअर ऑर्डर में वाशिंगटन सुंदर ने 52 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि मानव सुथार और मोहम्मद सिराज ने भी अहम योगदान दिया। इन पारियों की बदौलत भारत ने पहली पारी में 564 रन बनाकर अफगानिस्तान पर पूरी तरह दबाव बना दिया। अफगानिस्तान की ओर से सलीम सबसे सफल गेंदबाज रहे। वहीं जियाउर रहमान और हशमतुल्लाह शाहिदी को एक-एक विकेट मिला।

यह भी पढ़ें

कप्तान शुभमन गिल का टेस्ट में जलवा जारी, बल्लेबाजी औसत सिर्फ डॉन ब्रैडमैन से कम

IND vs AFG: टीम इंडिया ने घर पर बनाया पहले दिन चौथा सबसे ज्यादा स्कोर, राहुल शतकीय पारी के दम पर की रोहित की बराबरी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल