ट्राई सीरीज का कारवां अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है, जहां फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच 7 सितंबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के पास स्टार प्लेयर्स की फौज है, जो चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदलने में माहिर हैं।
ट्राई सीरीज के बाद एशिया कप में भाग लेंगी दोनों टीमें
पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों ही टीमें ट्राई सीरीज के बाद टी20 एशिया कप 2025 में हिस्सा लेंगी। ऐसे में जो भी टीम ट्राई सीरीज का फाइनल जीतेगी। एशिया कप से पहले उसके हौसले जरूर बुलंद होंगे। ट्राई सीरीज में अभी तक दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले हुए हैं, जिसमें एक बार पाकिस्तान और एक बार अफगानिस्तान ने जीत दर्ज की है।
इतने बजे शुरू होगा फाइनल मुकाबला
ट्राई सीरीज 2025 का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भारतीय समयानुसार शाम 8:30 बजे से शुरू होगा। वहीं इस मैच का टॉस आधे घंटे पहले शाम 8:00 बजे होगा। पाकिस्तानी टीम की कमान सलमान अली आगा के हाथों में है। वहीं अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान हैं।
फैन कोड ऐप पर देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच होने वाले फाइनल मुकाबला का लाइव प्रसारण भारत में यूरोस्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग का आन्नद फैंस फैनकोड ऐप पर ले सकते हैं। इसके लिए फैंस को अपने फोन में फैनकोड ऐप डाउनलोड करना होगा।
ट्राई सीरीज के फाइनल के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड:
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), दरविश रसूली, एएम गजनफर, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, शराफुद्दीन अशरफ, फरीद अहमद मलिक, गुलबदीन नायब
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, सुफियान मुकीम, हुसैन तलत, हसन अली, अबरार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा
यह भी पढ़ें:
एशिया कप में सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, आज तक कोई भारतीय नहीं तोड़ सका
300+ रनों का जादुई आंकड़ा, ना किसी ने शतक लगाया और ना ही जड़ा अर्धशतक; फिर भी हुआ ऐसा करिश्मा