1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs AUS Live Score: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला जारी, यहां देखें लाइव स्कोर

PAK vs AUS Live Score: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला जारी, यहां देखें लाइव स्कोर

 Published : Jun 02, 2026 05:08 pm IST,  Updated : Jun 02, 2026 05:08 pm IST

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज खेल जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बैटिंग कर रही है। मैच का लाइव स्कोर आप यहां देख सकते हैं।

Shahid Afridi- India TV Hindi
शाहीन शाह अफरीदी Image Source : GETTY

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज जारी है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला पाकिस्तानी टीम जीत चुकी है और अब दूसरा मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पा​किस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस वक्त ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी कर रही है। पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में एक बदलाव हुआ है। यहां नीचे आप मैच का लाइव स्कोर और हिन्दी में कमेंट्री पढ़ सकते हैं। 

टॉस के वक्त क्या बोले दोनों कप्तान

टॉस के वक्त कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने कहा कि वे पहले बॉलिंग करेंगे। उन्होंने कहा कि टीम जल्दी विकेट लेकर मैच पर पकड़ बनाना चाहती है। इसके बाद बीच के ओवर्स में आकर एक दो विकेट लिए जा सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जोश इंग्लिस ने कहा कि पहले वाले मैच की विकेट से विकेट थोड़ा सा अलग दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि टीम में कई युवा खिलाड़ी खेल रहे हैं। उन्हें कंडीशन के हिसाब से ढलना होगा। उन्होंने बताया कि एडम जेम्पा आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। 

पहला मैच जीत चुका है पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़े खिलाड़ी नहीं

सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान ने जीत लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी करते केवल 200 रन ही बना सकी थी। इसके बाद पाकिस्तान ने 42.3 ओवर में ही दिया गया लक्ष्य हासिल कर लिया था। हालांकि आपको याद दिला दें कि इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के कई बड़े खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं। पैट कमिंस को आराम दिया गया है। इसके बाद मिचेल मार्श को कमान दी गई, लेकिन वे भी चोटिल होकर बाहर हो गए, इसके बाद जोश इंगिलश को कमान दी गई है। आज का मैच भी अगर पाकिस्तानी टीम जीत गई तो सीरीज भी अपने नाम कर लेगी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने वापसी की तो सीरीज बराबर हो जाएगी और उसके बाद आखिरी मैच से फैसला होगा।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: एलेक्स कैरी, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, ओलिवर पीक, नाथन एलिस, तनवीर संघा, मैथ्यू कुहनेमन, एडम ज़म्पा। 

पाकिस्तान की प्लेइंग XI: साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, बाबर आजम, गाजी घोरी (विकेट कीपर), अराफात मिन्हास, सलमान आगा, अब्दुल समद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल