Pakistan vs Australia 2nd T20i Match: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला गया, जिसे पाकिस्तानी टीम 90 रनों से जीत हासिल करने में कामयाब रही, जिसके साथ ही उन्होंने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी बना ली है। पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतने के बाद इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर्स में 198 रनों के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही, जिसमें उनकी तरफ से कप्तान सलमान आगा ने सबसे ज्यादा 76 रनों की पारी खेली, इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान 53 रनों की पारी खेलने में कामयाब रहे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी में बार्टलेट, कुह्नमैन, जम्पा, कॉनोली, एबॉट ने 1-1 विकेट हासिल किया।
ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मुकाबले में 199 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 15.4 ओवर्स में 108 रन बनाकर सिमट गई, जिसमें उनकी तरफ से कैमरून ग्रीन ने सबसे ज्यादा 35 रनों की पारी खेली। वहीं पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में अबरार अहमद और शादाब खान ने 3-3 विकेट हासिल किए, तो वहीं उस्मान तारिक 2 विकेट लेने में कामयाब रहे।
दूसरे टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पाकिस्तान - साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, अबरार अहमद, नसीम शाह, उस्मान तारिक।
ऑस्ट्रेलिया - मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कॉनोली, जेवियर बार्टलेट, सीन एबॉट, मैथ्यू कुह्नमैन, एडम जम्पा।
ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में मिली थी 22 रनों से हार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए दोनों ही टीमें इस सीरीज में खेल रही हैं। पहले मुकाबले में कंगारू टीम के बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। मेजबान पाकिस्तानी टीम ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 20 ओवर्स में 169 रनों का टारगेट दिया था, लेकिन वह पीछा करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 146 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सके और उन्हें 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा। उस मैच में पाकिस्तान के लिए बल्ले से सैम अयूब ने 40 रनों की अहम पारी खेली थी, तो वहीं गेंदबाजी में भी वह 2 विकेट लेने में कामयाब रहे थे। इसके अलावा अबरार अहमद ने भी 2 विकेट लिए थे।