1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs BAN: पाकिस्तान की फिर खुली पोल, वनडे में नहीं खेल पाई 50 ओवर, 43 रन पर गिरे 7 विकेट

PAK vs BAN: पाकिस्तान की फिर खुली पोल, वनडे में नहीं खेल पाई 50 ओवर, 43 रन पर गिरे 7 विकेट

 Published : Mar 13, 2026 06:14 pm IST,  Updated : Mar 13, 2026 06:14 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है। इसके दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान की पोल एक बार फिर से खुलकर सामने आ गई है। टीम 50 ओवर ​बल्लेबाजी नहीं कर पाई।

salman ali agha and shaheen shah afridi- India TV Hindi
सलमान अली आगा और शाहीन शाह अफरीदी Image Source : AP

पाकिस्तान क्रिकेट टीम चाहे टी20 इंटरनेशनल मैच खेले या फिर वनडे, टीम की कहानी करीब करीब वही रहती है। टी20 में टीम को 20 ओवर नहीं खेलते होते हैं और जब वनडे हो तो 50 ओवर से पहले पूरी टीम आउट हो जाती है। मजे की बात ये है कि टीम के सात बल्लेबाज के केवल 43 रनों के अंतराल में पवेलियन लौट गए। बांग्लादेश की टीम सीरीज का पहला मैच जीतकर आगे चल रही है। 

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही है वनडे सीरीज

टी20 विश्व कप 2026 से काफी जल्दी रुखसत होने वाली पाकिस्तानी टीम इस वक्त बांग्लादेश के दौरे पर है। हालांकि टीम का कप्तान बदल गया है। टी20 में टीम की कमान सलमान अली आगा के पास है, वनडे में शाहीन शाह अफरीदी कप्तानी कर रहे हैं। बांग्लादेश में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला बांग्लादेश से बड़ी आसानी से अपने नाम किया था। इसके बाद जब दूसरा मुकाबला हुआ तो पाकिस्तान ने स्कोर तो ठीकठाक बना दिया, लेकिन इसके बाद भी पूरी टीम मिलकर 50 ओवर नहीं खेल पाई। मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने केवल 47.3 ओवर बल्लेबाजी की और 274 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। 

पहले विकेट के लिए माज सदाकत और साहि​बजादा फरहान के बीच 100 रनों की साझेदारी

टीम का ये हाल तब हुआ, जब पहले विकेट के लिए साहिबजादा फरहान और माज सदाकत के बीच 100 से भी अधिक रनों की साझेदारी हुई थी। टीम को जिस तरह की शुरुआत मिली थी, उससे लग रहा था कि पाकिस्तान ने पहले मैच की हार के बाद काफी कुछ सीखा होगा, लेकिन कुछ ही देर में ये बात भ्रम साबित हुई। सलामी बल्लेबाज माज सदाकत ने टॉप आर्डर में अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन बाद में उनकी मेहनत पर पानी फिर ​गया। माज ने केवल 31 बॉल पर ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। जैसे ही माज सदाकत आउट हुए ऐसा लगा कि टीम लड़खड़ा गई है। इसके बाद बीच में मोहम्मद रिजवान और सलमान अली आगा के बीच भी 100 से अधिक रनों की साझेदारी हुई। सलमान मूर्खतापूर्ण तरीके से रन आउट हो गए और उसके बाद तो तू चल मैं आता हूं वाली बात नजर आई। एक एक कर बल्लेबाज आते गए और आउट होकर वापस जाते रहे। 

केवल 43 रनों पर ​गिर गए टीम के आखिरी सात विकेट

हाल ये था कि टीम 231 के स्कोर पर तीन ही विकेट गिरे थे। तब लगा रहा था टीम बड़ी आसानी से 300 से अधिक रन बना लेंगे, लेकिन आखिर के सात विकेट केवल 43 रनों पर ही आउट हो गए। वहीं बांग्लादेश के गेंदबाजों ने अपना काम अच्छे तरीके से किया। स्पिनर मेहदी हसन मिराज और रिशाद हुसैन ने मिलकर पाकिस्तान के पांच विकेट गिरा दिए। जिस तरह से पारी के आ​खिर में बांग्लादेश ने कमबैक किया, वो काफी अच्छा रहा। पाकिस्तानी टीम ने पिछले मैच में भी पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाए थे, अब इस बार भी टीम पूरे ओवर तक बल्लेबाजी नहीं कर पाई। ये टीम के लिए चिंता का विषय जरूर हो सकता है। आज के मैच में अगर बांग्लादेशी टीम जीती तो वो सीरीज जीत जाएगी, वहीं पाकिस्तानी टीम जीती तो सीरीज बराबर हो जाएगी और आखिरी मैच से सीरीज तय होगी। 

यह भी पढ़ें 

काव्या मारन ने जिस अबरार अहमद पर लुटा दिए करोड़ों, वो पाकिस्तानी टीम से हो गया बाहर

सनराइजर्स ने अबरार अहमद को खरीदा तो हुआ बवाल, BCCI का पहला बयान आया सामने

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल