1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs ENG के बीच आज से खेला जाएगा तीसरा टेस्ट मैच, कब-कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला

PAK vs ENG के बीच आज से खेला जाएगा तीसरा टेस्ट मैच, कब-कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Sep 09, 2026 06:44 am IST,  Updated : Sep 09, 2026 06:44 am IST

पाकिस्तान की टीम अभी इंग्लैंड के दौरे पर है जिसमें उसे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले 2 मुकाबलों में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मैच एजबेस्टन के स्टेडियम में 9 सितंबर से खेला जाएगा।

Babar Azam And Joe Root- India TV Hindi
बाबर आजम और जो रूट Image Source : AP

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच में खेली जा रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले को लेकर पूरे वर्ल्ड क्रिकेट की नजरें लगी हुई हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह पाकिस्तानी टीम का शुरुआती दो मुकाबलों में बेहद ही शर्मनाक प्रदर्शन करना है, जिसमें लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान की स्क्वाड में शामिल 7 खिलाड़ियों को पीसीबी ने घर वापस बुलाने का फैसला ले लिया। अब पाकिस्तानी टीम एजबेस्टन में खेले जाने वाले सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में कैसा प्रदर्शन करती है इसको लेकर सभी की नजरें हैं। अब तक इस सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबलों में इंग्लैंड की टीम का पलड़ा भारी दिखा है, जिसमें वह तीसरे मुकाबले में भी इसको जारी रखने की पूरी करेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर शुरू होगा जिसमें मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा।

तीसरे टेस्ट मुकाबले का कब-कहां और कैसे देखें लाइव टेलीकास्ट

बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाने वाला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच में टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 9 सितंबर से शुरू होगा, जिसमें इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर होगी तो वहीं टॉस दोपहर तीन बजे होगा। भारत में इस मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा जिसमें सोनी टेन-5 पर मुकाबले को देखा जा सकता है। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो वह सोनी लिव की ऐप पर की जाएगी जिसमें फैंस आसानी से लॉगिन कर मुकाबले को देख सकते हैं।

बाबर आजम पर भी लटक रही तलवार

टेस्ट क्रिकेट में शान मसूद को कप्तानी से हटाए जाने के बाद बाबर आजम ने फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी को संभाला है लेकिन अब उनको लेकर भी हटाए जाने की तलवार इस टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन को देखते हुए लटक रही है। वहीं लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तानी स्क्वाड में हुए 7 बदलाव को लेकर भी बाबर ने तीसरे टेस्ट मुकाबले से एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें बाद में पता चला कि PCB ने यह फैसला किया है। पाकिस्तान का एजबेस्टन के स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड देखा जाए तो वह भी काफी अच्छा देखने को नहीं मिलता है, जिसमें यहां पर खेले 8 मुकाबलों में से 5 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं पिछले दो दौरों पर खेले गए टेस्ट मुकाबले में उनको एकतरफा हार मिली है।

ये भी पढ़ें

बांग्लादेश में खेली जाएगी दो टेस्ट मैचों की सीरीज, शेड्यूल का हो गया ऐलान

पाकिस्तानी कप्तान के बाद अब विकेटकीपर पर गिरी गाज, ICC ने ठोका तगड़ा जुर्माना

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल