1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs WI HIGHLIGHTS 1st T20I: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज पर दर्ज की 63 रनों से जीत

PAK vs WI HIGHLIGHTS 1st T20I: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज पर दर्ज की 63 रनों से जीत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 13, 2021 04:37 pm IST,  Updated : Dec 13, 2021 11:03 pm IST

मोहम्मद रिजवान व हैदर अली की धमाकेदार पारियों के बाद मोहम्मद वसीम जूनियर और शादाबा खान की धारदार गेंदबाजी के चलते पाकिस्तान ने यह मैच जीता।

pakistan vs west indies 1st t20i live score online updates pak vs wi live cricket score latest score- India TV Hindi
pakistan vs west indies 1st t20i live score online updates pak vs wi live cricket score latest scorecard  Image Source : TWITTER/@THEREALPCB

पाकिस्तान ने पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 63 रनों से हराते हुए तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। कराची के नेशल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में विंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पाकिस्तान की ओर से महोम्मद रिजवान ने 78 और हैदरअली ने 68 रन की धमाकेदार पारी खेलते हुए टीम को 200 के स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की पूरी टीम 137 रनों पर ही ढेर हो गई। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद वसीम जूनियर ने 4 और शादाबा खान ने तीन विकेट लिए। सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 दिसंबर को इसी मैदान पर खेला जाना है।

पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर।

वेस्टइंडीज टीम: निकोलस पूरन (कप्तान और विकेटकीपर), डैरेन ब्रावो, डोमिनिक ड्रेक्स, शाई होप, अकील होसेन, ब्रैंडन किंग, गुडकेश मोटी, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, ओशेन थॉमस, हेडन वॉल्श जूनियर, रोवमैन पॉवेल।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल