1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी टीम के हेड कोच की छुट्टी होना तय, PCB ने अनुबंध नहीं बढ़ाने का लिया फैसला

पाकिस्तानी टीम के हेड कोच की छुट्टी होना तय, PCB ने अनुबंध नहीं बढ़ाने का लिया फैसला

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Oct 26, 2025 05:11 pm IST,  Updated : Oct 26, 2025 05:11 pm IST

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तानी टीम का काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें वह लीग स्टेज में एक भी मुकाबला जीतने में सफल नहीं हो सकी। वहीं अब पीसीबी ने टीम के इस खराब परफॉर्मेंस को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

Pakistan Women Cricket Team- India TV Hindi
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम Image Source : AP

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में लीग स्टेज के मुकाबले 26 अक्टूबर को खत्म हो जाएंगे, जिसके बाद 29 और 30 अक्टूबर को जहां टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा, तो वहीं 2 नवंबर को फाइनल मैच होगा। लीग स्टेज में हिस्सा ले रही कुल 8 टीमों में से पाकिस्तान महिला टीम सिर्फ प्वाइंट्स टेबल में अपनी जीत का खाता खोलने में कामयाब नहीं हो सकी। पाकिस्तानी टीम ने लीग स्टेज के दौरान कुल 7 मैच खेले जिसमें से 4 में जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा तो वहीं तीन मुकाबले बारिश के चलते धुल गए। वहीं अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने महिला टीम के इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद एक बड़ा फैसला लिया है।

पीसीबी नहीं बढ़ाएगा हेड कोच का अनुबंध

पाकिस्तान क्रिकेट में पुरुष या महिला कोई भी टीम हो उनके हेड कोच को लेकर अक्सर बदलाव देखने को मिलता है और अब कुछ ऐसा ही महिला वनडे वर्ल्ड कप में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद देखने को मिलेगा। पीसीबी ने पाकिस्तानी महिला टीम के हेड कोच मुहम्मद वसीम का अनुबंध आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी इस बात से निराश हैं कि वसीम ने वादे के अनुसार काम नहीं किया।

पीसीबी ने पिछले साल वसीम को महिला टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया था। उनके कार्यकाल में पाकिस्तान एशिया कप सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका से हार गया था और फिर साउथ अफ्रीका में हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप के चार मैचों में से सिर्फ एक मैच में जीत हासिल कर सका था। सूत्र ने बताया कि पीसीबी अध्यक्ष को यह भी शिकायत थी कि मुख्य कोच अपने रवैये के कारण टीम के अन्य अधिकारियों के साथ सहज नहीं रह पाते हैं। पीसीबी अगले कुछ दिनों में महिला टीम के नए मुख्य कोच की घोषणा कर सकता है, जिसको लेकर विदेशी कोच के साथ बातचीत कर रहा है।

महिला वनडे वर्ल्ड कप में इन चार टीमों ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 को लेकर बात की जाए तो उसमें डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और मेजबान भारतीय टीम ने सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का किया है। इसमें 29 अक्टूबर को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच में नवी मुंबई के स्टेडियम में होगा।

ये भी पढ़ें

टूट गया मिताली राज का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने ODI क्रिकेट में रचा नया इतिहास

केन विलियमसन को करियर में पहली बार देखना पड़ा ऐसा बुरा दिन, वापसी रही बेहद फीकी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल