1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान ने T20 WC के स्क्वाड का किया ऐलान, 5 नए चेहरों को मिला मौका, पहले ही मैच में भारत से होगी भिड़ंत

पाकिस्तान ने T20 WC के स्क्वाड का किया ऐलान, 5 नए चेहरों को मिला मौका, पहले ही मैच में भारत से होगी भिड़ंत

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 16, 2026 11:19 am IST,  Updated : May 16, 2026 11:19 am IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। एक बार फिर 24 साल की स्टार खिलाड़ी को टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

Pakistan- India TV Hindi
पाकिस्तान क्रिकेट टीम Image Source : AFP

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक बार फिर बड़े मंच पर उतरने के लिए तैयार है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आयरलैंड में होने वाली ट्राई-सीरीज और ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले इस मेगा टूर्नामेंट में पाकिस्तान की नजर पहली बार खिताब जीतने पर होगी।

पाकिस्तान महिला टीम वर्ल्ड कप से पहले आयरलैंड में ट्राई-सीरीज खेलेगी, जिसमें मेजबान आयरलैंड और वेस्टइंडीज भी हिस्सा लेंगी। यह सीरीज 28 मई से 4 जून तक डबलिन में खेली जाएगी और पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में कुल चार मुकाबले खेलेगा। यह ट्राई-सीरीज तीनों टीमों के लिए ICC महिला T20 वर्ल्ड कप की तैयारियों का अहम हिस्सा मानी जा रही है। 12 टीमों वाला T20 वर्ल्ड कप 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा।

फातिमा दूसरे T20 वर्ल्ड कप में करेंगी कप्तानी

24 साल की फातिमा सना लगातार दूसरी बार महिला T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की कप्तानी करेंगी। इससे पहले उन्होंने 2024 में UAE में खेले गए T20 वर्ल्ड कप में भी टीम की कमान संभाली थी। फातिमा खुद तीसरी बार महिला T20 वर्ल्ड कप में खेलती नजर आएंगी। इस बार पाकिस्तान की टीम में कई नए चेहरों को भी मौका मिला है। एयमान फातिमा, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सायरा जाबिन और तस्मिया रुबाब पहली बार महिला T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगी।

हाल ही में पाकिस्तान महिला टीम ने कराची में जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। इस सीरीज ने खिलाड़ियों को बड़े टूर्नामेंट से पहले अपनी तैयारियां परखने का अच्छा मौका दिया। वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान टीम दो वॉर्म-अप मुकाबले भी खेलेगी। टीम 6 जून को श्रीलंका और 9 जून को स्कॉटलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी। दोनों मैच डर्बी में खेले जाएंगे।

भारत से होगा पाकिस्तान का पहला मुकाबला

पाकिस्तान महिला टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंदी भारत के खिलाफ 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर करेगी। इसके बाद टीम 17 जून को उसी मैदान पर साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। पाकिस्तान का तीसरा मुकाबला 20 जून को साउथैम्प्टन में बांग्लादेश के खिलाफ होगा। वहीं 23 जून को टीम लीड्स में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। पाकिस्तानी टीम ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 27 जून को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी।

ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम: फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, डायना बेग, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, इरम जावेद, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नशरा संधू, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, साइरा जबीन, तस्मिया रुबाब और तुबा हसन।

रिजर्व प्लेयर: अंबर कैनात, मोमिना रियासत, सदफ शमास, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह और उम्म-ए-हानी।

यह भी पढ़ें:

ऋषभ पंत का जीत के बाद हो गया बड़ा नुकसान, भारी मिस्टेक की मिली कड़ी सजा

CSK qualification scenario: LSG से हार के बाद मुश्किल में चेन्नई, क्या अब भी मिल सकता है प्लेऑफ टिकट?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल