1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SRH की टीम में होने वाला बहुत बड़ा बदलाव, दिग्गज प्लेयर वापसी के लिए तैयार, ईशान किशन से छिनेगी कप्तानी!

SRH की टीम में होने वाला बहुत बड़ा बदलाव, दिग्गज प्लेयर वापसी के लिए तैयार, ईशान किशन से छिनेगी कप्तानी!

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 24, 2026 07:27 pm IST,  Updated : Apr 24, 2026 07:30 pm IST

Pat Cummins Returns: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपना अगला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 25 अप्रैल को खेलेगी। इस मैच के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

SRH- India TV Hindi
सनराइजर्स हैदराबाद Image Source : AFP

Pat Cummins Returns: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल के जारी सीजन के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम के रेगुलर कप्तान पैट कमिंस चोट से उबर चुके हैं और वह वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ऐसे में राजस्थान के खिलाफ मैच के लिए SRH की प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अगर कमिंस इस मैच के लिए टीम में वापस आते हैं तो फिर ईशान किशन की जगह वही कप्तानी करते हुए नजर दिखेंगे। कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान नियुक्त किया गया था। उनकी कप्तानी में हैदराबाद की टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।

वापसी को लेकर कमिंस ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

पैट कमिंस चोट की वजह से टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर थे और उसी चोट की वजह से वह IPL 2026 के शुरुआती मैचों में भी नहीं खेल पाए। ऐसे में SRH के फैंस बेसब्री के साथ कमिंस की वापसी का इंतजार कर रहे थे। राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले कमिंस ने अब सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया है किया कि वो IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अगला मैच खेलेंगे। उन्होंने अभ्यास सत्र से जुड़ी अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि बहुत लंबे समय से इस पल का इंतजार था, कल फिर से मैदान पर उतरने के लिए उत्साहित हूं।

कप्तान के तौर पर किशन ने भी इस सीजन किया है अच्छा प्रदर्शन

पैट कमिंस पिछले कुछ सालों से SRH के फुल टाइम कप्तान हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने अच्छा प्रदर्शन भी किया है। जब कमिंस चोट की वजह से कुछ मैचों के लिए बाहर हुए तो उनकी जगह ईशान किशन ने कप्तानी की। किशन ने जिस तरह से SRH को लीड किया है उनकी काफी तारीफ हो रही है। अब कमिंस वापस आ गए हैं। ऐसे में ईशान से कप्तानी छिनना लगभग पक्का लग रहा है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस अब दोबारा सनराइजर्स हैदराबाद की कमान संभालते हुए नजर आ सकते हैं।

विनिंग मोमेंटम को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान और हैदराबाद की टीमें

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले मैच की बात करें तो ये मुकाबला राजस्थान के होमग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे से होगी। राजस्थान और हैदराबाद दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच जीतकर इस मैच में खेलने के लिए उतरी है। ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर अपने विनिंग मोमेंटम को बरकरार रखना चाहेगी।

यह भी पढ़ें

PSL नहीं IPL कैसे देखें गूगल में सर्च कर रहे हैं पाकिस्तानी, सामने आया पूरा कच्चा-चिट्ठा; देखें लिस्ट

इंटरनेशनल क्रिकेट में 69 मुकाबले खेल चुके खिलाड़ी पर लगा 2 साल का बैन, कोकीन टेस्ट में पाया गया है पॉजिटिव

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल