1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PBKS vs GT: पंजाब से आखिरी ओवर में छीनी गुजरात ने जीत, जानिए रोमांचक मैच की पूरी कहानी

PBKS vs GT: पंजाब से आखिरी ओवर में छीनी गुजरात ने जीत, जानिए रोमांचक मैच की पूरी कहानी

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Apr 13, 2023 06:38 pm IST,  Updated : Apr 14, 2023 06:16 am IST

PBKS vs GT HIGHLIGHTS: पंजाब किंग्स को एक रोमांचक मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है।

PBKS vs GT LIVE- India TV Hindi
PBKS vs GT LIVE Image Source : PTI

PBKS vs GT: आईपीएल 2023 के 18वें मुकाबले में आज पंजाब किंग्स के सामने गुजरात टाइटंस की टीम थी। ये मुकाबला मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 153 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम ने एक गेंद शेष रहते मैच को 4 विकेट खोकर जीत लिया।

PBKS vs GT मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। 

गुजरात की रोमांचक मैच में जीत

गुजरात की टीम ने रोमांचक मैच में पंजाब को आखिरी ओवर में मात दी। 154 रन का पीछा करने आई गुजरात की शुरुआत कमाल की रही। पंजाब की टीम की शुरुआत खराब रही और पहले 4 ओवरों में ही गुजरात की टीम ने 44 रन बोर्ड पर लगा दिए। हालांकि 5वां ओवर लेकर आए कगिसो रबाडा ने तेज तर्रार बल्लेबाजी कर रहे ऋद्धिमान साहा (30) को आउट कर दिया। इसके बाद साई सुदर्शन (19) ने शुभमन गिल के साथ एक साझेदारी बनाई। इसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए उतरे और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। 

फिर डेविड मिलर (17*) ने शुभमन गिल (67) के साथ मैच को निकाला। लेकिन अंतिम ओवर में गिल को सैम करन ने बोल्ड कर दिया। गुजरात को आखिरी दो गेंदो पर 4 रन चाहिए थे। तभी राहुल तेवतिया ने एक शानदार चौका मारकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

पंजाब ने बनाए 153 रन

पंजाब किंग्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 153 रन बनाए। इस मैच में पंजाब की शुरुआत खराब रही और उनके ओपनर प्रभसिमरन सिंह बिना खाता खोले वापस लौट गए। फिर शिखर धवन 8 रन पर आउट हो गए। इसके बाद मैथ्यू शॉर्ट ने 36 रन बनाए। इसके अलावा भानुका राजपक्षे ने 20 रन बनाए। वहीं जितेश शर्मा ने 25 रन बनाए। इसके अलावा सैम करन और शाहरुख खान ने 22-22 रन बनाए।   

दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, ऋषि धवन, अर्शदीप सिंह

गुजरात टाइटंस: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल