1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PBKS vs RCB Qualifier 1 Dream11 Prediction: कोहली या अय्यर किसे बनाएं कप्तान, इन 11 प्लेयर्स को दें जगह

PBKS vs RCB Qualifier 1 Dream11 Prediction: कोहली या अय्यर किसे बनाएं कप्तान, इन 11 प्लेयर्स को दें जगह

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 29, 2025 08:14 am IST,  Updated : May 29, 2025 08:14 am IST

PBKS vs RCB: आईपीएल 2025 सीजन में क्लावीफायर-1 मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में मुल्लांपुर के स्टेडियम में खेला जाएगा।

PBKS vs RCB Dream11 Prediction- India TV Hindi
पंजाब किंग्स बनाम आरसीबी क्वालीफायर-1 मैच ड्रीम11 प्रिडिक्शन Image Source : INDIA TV

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में लीग स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद अब प्लेऑफ मैचों की शुरुआत होगी जिसमें क्वालीफायर-1 मैच में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इस सीजन खेल रही पंजाब किंग्स का मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है तो वहीं आरसीबी भी अपने शानदार खेल के जरिए लीग स्टेज में प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रहते हुए खत्म करने में कामयाब रही। ऐसे में अब इस सीजन की दो बेहतरीन टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले में सभी फैंस की नजरें टिकी हुई हैं। हम आपको इस अहम मुकाबले की संभावित Dream11 टीम के बारे में बताने जा रहे हैं।

तीन बल्लेबाज और 4 गेंदबाज के कॉम्बिनेशन से बनाएं अपनी टीम

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच होने वाले आईपीएल 2025 सीजन पहले क्वालीफायर मैच की संभावित ड्रीम11 टीम को लेकर बात की जाए तो उसमें आप विकेटकीपर के विकल्प में से फिल साल्ट, प्रभसिमरन सिंह और जोश इंग्लिश को चुन सकते हैं। वहीं बल्लेबाजी के विकल्प में आप तीन प्लेयर्स को अपनी इस टीम में जगह दे सकते हैं, जिसमें श्रेयस अय्यर, विराट कोहली और प्रियांश आर्य का नाम शामिल है।

ऑलराउंडर प्लेयर्स में आप मार्कस स्टोइनिस को अपनी इस टीम में जगह दे सकते हैं जबकि गेंदबाजों के विकल्प में आप अर्शदीप सिंह, जोश हेजलवुड, युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार को अपनी इस संभावित ड्रीम11 टीम में जगह दे सकते हैं। आप अपनी इस टीम में कप्तान के रूप में प्रियांश आर्य को चुन सकते हैं जिन्होंने इस सीजन पंजाब किंग्स की टीम के लिए बतौर ओपनिंग बल्लेबाज काफी शानदार खेल दिखाया है तो वहीं उपकप्तान आप युजवेंद्र चहल को बना सकते हैं।

PBKS vs RCB क्वालीफायर-1 मैच की संभावित ड्रीम11 टीम

फिल साल्ट, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिश, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली, प्रियांश आर्य, मार्कस स्टोइनिस, अर्शदीप सिंह, जोश हेजलवुड, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार।

लीग स्टेज में दोनों टीमों के 2 बार हुई थी भिड़ंत

आईपीएल 2025 सीजन के लीग स्टेज मुकाबलों के दौरान पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच में 2 बार भिड़ंत देखने को मिली थी, जिसमें पंजाब किंग्स ने आरसीबी को उसके घर पर पहले मात दी थी तो वहीं आरसीबी ने बाद में इस हार का बदला चुकता करते हुए पंजाब किंग्स को उसके घर पर हराया था। ऐसे में इस मैच को लेकर दोनों टीमों का अभी फिलहाल पलड़ा बराबरी का दिख रहा है।

ये भी पढ़ें

'आप 20 ओवर अच्छा खेलकर टी-20 मैच नहीं जीत सकते'- ऋषभ पंत ने RCB से हारने के बाद दिया ऐसा बयान

दिग्वेश राठी-मांकड वाले विवाद में अब अश्विन ने लगाया तड़का, बयान सुनकर ऋषभ पंत हो जाएंगे आग बबूला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल