PBKS vs RCB Live Score Updates: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 61वां लीग मुकाबला धर्मशाला के स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें इस मैच में पंजाब किंग्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव हुए हैं, जिसमें आरसीबी टीम के कप्तान रजत पाटीदार चोटिल होने की वजह से ये मुकाबला नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
इस मैच को लेकर फैंस की सबसे ज्यादा नजरें रहने वाली हैं क्योंकि दोनों ही टीमें प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में बनी हुई हैं और उसमें आरसीबी जो अभी अंकतालिका में 16 अंकों के साथ पहले नंबर पर है यदि वह ये मुकाबला जीतती है तो उसकी जगह प्लेऑफ में लगभग पक्की हो जाएगी। पंजाब किंग्स की टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने इस सीजन के पहले फेज में काफी शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें पहले 7 मैचों में से 6 को अपने नाम किया था तो वहीं एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। हालांकि उसके बाद उन्होंने अब तक खेले 5 मैचों में लगातार हार का सामना किया है, जिसके चलते अब वह अंकतालिका में 13 अंकों के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं और उनको प्लेऑफ में अपनी जगह को पक्का करने के लिए बाकी बचे दोनों ही मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी।
यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स - प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्युसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।
यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट
पंजाब किंग्स - मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान, प्रवीण दुबे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - रसिक सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान।