पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन का आगाज 26 मार्च से हो गया था, जिसके शुरू होने के साथ एक विवाद भी सामने आया। पीसीबी ने पीएसएल 2026 के मुकाबलों को जहां सिर्फ 2 स्टेडियम में कराने का फैसला लिया तो वहीं स्टेडियम में फैंस की एंट्री को भी बैन कर दिया। सीजन के पहले मुकाबले में पाकिस्तान पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज पहुंची थी, जिनको लेकर पीसीबी की तरफ से सोशल मीडिया पर उनके स्वागत का वीडियो पोस्ट किया गया था। इसी वीडियो पर नसीम शाह ने ऐसा पोस्ट किया जो काफी तेजी से वायरल हो गया जिसमें उन्होंने पीसीबी को निशाने पर लिया था। अब इसी पोस्ट पर पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
पीसीबी ने नसीम शाह से मांगा जवाब
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज को मिले वीआईपी ट्रीटमेंट पर नसीम शाह ने पीसीबी की तरफ से पोस्ट किए गए वीडियो को लेकर कमेंट किया था कि 'उनके साथ लॉर्ड्स में क्वीन जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है?' इसको लेकर अब ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार पीसीबी की तरफ से जारी किए गए कारण बताओ नोटिस को लेकर उनके एक अधिकारी ने दिए बयान में कहा कि नसीम शाह को तय समय सीमा के अंदर अपना जवाब बोर्ड को देना होगा। इसके अलावा पीसीबी पेशेवर मानकों, अनुबंध की शर्तों और खेल की गरिमा को बनाए रखने के लिए हर कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। अब पीसीबी को नसीम शाह के जवाब का इंतजार है जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नसीम ने बताया हैक हो गया था उनका सोशल मीडिया अकाउंट
पीसीबी के पोस्ट पर किए गए विवादित कमेंट को लेकर नसीम शाह ने उसे कुछ ही देर में डिलीट कर दिया था। इसके बाद उन्होंने ये जानकारी दी कि उनका उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था और पोस्ट उनकी ओर से नहीं किया गया था हालांकि अब पीसीबी की तरफ से उठाए गए इस कदम के बाद ये मामला काफी बड़ा बन गया है, जिसमें नसीम को कड़ी सजा भी मिल सकती है। बता दें कि नसीम शाह पीएसएल 2026 के सीजन में रावलपिंडी पिंडिज टीम का हिस्सा हैं।
ये भी पढ़ें
VIDEO: बाबर आजम की हुई इंटरनेशनल बेइज्जती, गद्दे पर गिरते हुए भी नहीं पकड़ पा रहे कैच
PSL का अब प्लेयर्स के साथ कमेंटेटर भी छोड़ रहे साथ, पूर्व खिलाड़ी ने किया IPL का रुख