1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल ऑक्शन से पहले ही इन खिलाड़ियों का भयंकर नुकसान, पहले से घट गए करोड़ों रुपये

आईपीएल ऑक्शन से पहले ही इन खिलाड़ियों का भयंकर नुकसान, पहले से घट गए करोड़ों रुपये

 Published : Nov 06, 2024 04:08 pm IST,  Updated : Nov 06, 2024 04:08 pm IST

आईपीएल में अपनी अपनी टीम की ओर से रिटेन किए गए खिलाड़ियों में से कई की सैलरी पिछली बार से कम हो गई है। यानी मेगा ऑक्शन से पहले ही उनको नुकसान हो चुका है।

Andre Russell- India TV Hindi
आईपीएल ऑक्शन से पहले ही इन खिलाड़ियों का भयंकर नुकसान, पहले से घट गए करोड़ों रुपये Image Source : PTI

IPL 2025 Update: आईपीएल के अगले सीजन के लिए ऑक्शन की डेट पक्की हो गई है। इसी महीने की 24 और 25 नवंबर को खिलाड़ियों की नीलामी होगा। इस दिन करोड़ों रुपये की बोली लगेगी। खिलाड़ी कुछ ही मिनटों में करोड़ों रुपये के मालिक बन जाएंगे। हालांकि मजे की बात ये भी है कि ऑक्शन से पहले ही इस बार कुछ खिलाड़ियों का नुकसान हो गया है। खास तौर पर इस लिस्ट में उन खिलाड़ियों के नाम आते हैं, जो नीलामी से पहले ही रिटेन कर लिए गए हैं। 

पैट कमिंस को इस बार सनराइजर्स हैदराबाद ने किया है कम पैसों में रिटेन

एसआरएच यानी सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले साल के ऑक्शन में पैट कमिंस को 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार भी टीम ने उन्हें अपने ही साथ रिटेन किया हुआ है, लेकिन इस बार उनकी सैलरी घट गई है। इस बार एसआरएच ने सबसे ज्यादा 23 करोड़ रुपये हेनरिक क्लासेन को दिए हैं। वहीं बात अगर पैट कमिंस की करें तो उन्हें इस दफा 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है। यानी उन्हें हल्का सा नुकसान हुआ है। ये हाल पैट कमिंस का तब है, जब वे अपनी कप्तानी में एसआरएच को आईपीएल के फाइनल तक ले जाने में कामयाब रहे थे। 

आंद्रे रसेल की सैलरी भी केकेआर ने घटाई

अब बात करते हैं वेस्टइंडीज के धाकड़ खिलाड़ियों में से एक आंद्रे रसेल की। जो शुरू से लेकर अब तक केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ही खेलते आ रहे हैं। पिछली बार केकेआर ने उन्हें 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, हालांकि इस बार उन्हें रिटेन तो किया गया है, लेकिन अब वे केवल 12 लाख रुपये ही हासिल कर पाएंगे। 

एमएस धोनी केवल चार करोड़ रुपये में रिटेन

एमएस धोनी का नाम भी इसी लिस्ट में शामिल है। इससे पहले धोनी को 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था, लेकिन इस बार केवल चार ही करोड़ रुपये मिलेंगे। यानी उन्हें सीधे तौर पर 8 करोड़ का नुकसान हुआ है। इस बार हालांकि धोनी अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किए गए हैं। 

राहुल तेवतिया और शाहरुख खान भी इस लिस्ट में शुमार

राहुल तेवतिया और शाहरुख खान के साथ ही ऐसा ही कुछ हुआ है। राहुल तेवतिया को इससे पहले जब गुजरात टाइटंस ने अपने पाले में किया था, तब उन्हें नौ करोड़ रुपये मिल रहे थे, लेकिन इस बार उन्हें रिटेन केवल 4 करोड़ रुपये में किया गया है। शाहरुख खान को जीटी ने 7.40 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन उन्हें भी इस बार चार ही करोड़ रुपये मिलेंगे। ये दोनों खिलाड़ी भी अनकैप्ड की लिस्ट में शुमार किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें 

आईसीसी रैंकिंग में फिर उठापटक, ऋषभ पंत ने लगाई लंबी छलांग, इस भारतीय खिलाड़ी को भयंकर नुकसान

IPL 2025: कहीं फिर से फंस ना जाए मुंबई इंडियंस, ऑक्शन में करना होगा जुगाड़

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल