1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 4,4,4,4,4,4: पावरप्ले में आया धाकड़ ओपनर का तूफान, IPL के इतिहास में सिर्फ तीसरी बार हुआ ऐसा

4,4,4,4,4,4: पावरप्ले में आया धाकड़ ओपनर का तूफान, IPL के इतिहास में सिर्फ तीसरी बार हुआ ऐसा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 25, 2026 07:26 pm IST,  Updated : Apr 25, 2026 07:26 pm IST

IPL 2026 के 35वें मैच में पंजाब के सलामी बल्लेबाज ने एक ओवर में धमाका करने का कमाल किया। इस तरह IPL के इतिहास में तीसरी बार बहुत बड़ा कारनामा दर्ज हो गया।

Prabhsimran Singh- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर बनाम प्रभसिमरन सिंह Image Source : AFP

Prabhsimran Singh: IPL 2026 में बल्लेबाजों का जलवा चरम पर है, लेकिन दिल्ली के मैदान पर जो नजारा देखने को मिला, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। पंजाब किंग्स के युवा ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने ऐसा तूफान मचाया कि पावरप्ले में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज बेबस नजर आए।

दिल्ली कैपिटल्स के 264 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरे प्रभसिमरन ने दिल्ली के गेंदबाजों को पहली गेंद से निशाना बनाया। इसका नतीजा ये हुआ कि उन्होंने दिल्ली के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार के एक ही ओवर में लगातार 6 चौके जड़ते हुए 24 रन बटोर लिए और इतिहास रच दिया। इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ प्रभसिमरन IPL इतिहास में एक ओवर में 6 चौके लगाने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह कारनामा अजिंक्य रहाणे (2012) और पृथ्वी शॉ (2021) कर चुके हैं।

पावरप्ले में पंजाब का पलटवार

दिल्ली कैपिटल्स के विशाल स्कोर के जवाब में उतरी पंजाब किंग्स की ओपनिंग जोड़ी ने पावरप्ले में ही अपने इरादे साफ कर दिए।  प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने मिलकर सिर्फ 6 ओवर में 116 रन जोड़ दिए। इस दौरान टीम का रन रेट 19 से भी ऊपर रहा, जिसने दिल्ली के गेंदबाजों को पूरी तरह दबाव में डाल दिया।

मुकेश के ओवर में बरपा कहर

पावरप्ले का आखिरी ओवर लेकर आए मुकेश कुमार को प्रभसिमरन ने बिल्कुल नहीं बख्शा। उन्होंने अलग-अलग शॉट्स खेलते हुए हर गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया। उन्होंने 6 गेंदों पर 6 चौके जड़ते हुए कमाल कर दिया। इतना ही नहीं, अगले ओवर में भी उनका हमला जारी रहा और उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स  के खिलाफ पहली ही गेंद पर चौका लगाकर लगातार 7 गेंदों पर 7 चौके जड़ने का कारनामा कर डाला। इस दौरान प्रभसिमरन 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे। इस तरह वह पंजाब की ओर से चौथा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

PBKS के लिए सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज

  • केएल राहुल vs DC - 14
  • प्रियांश आर्य vs SRH - 16
  • निकोलस पूरन vs SRH - 17
  • प्रभसिमरन सिंह vs KKR - 18
  • प्रभसिमरन सिंह vs DC - 18

यह भी पढ़ें

केएल राहुल का धमाकेदार शतक, क्रिस गेल और रोहित शर्मा की कर ली बराबरी

राहुल और नितीश ने तोड़ा 15 साल पुराना रिकॉर्ड, दिल्ली कैपिटल्स के लिए बन गई इस मामले में अव्वल जोड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल