Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. प्रियांश-प्रभसिमरन की जोड़ी मचा रही है बल्ले से धमाल, इस मामले में अब साई सुदर्शन और शुभमन गिल से हैं पीछे

प्रियांश-प्रभसिमरन की जोड़ी मचा रही है बल्ले से धमाल, इस मामले में अब साई सुदर्शन और शुभमन गिल से हैं पीछे

Written By: Hitesh Jha Published : May 18, 2025 05:22 pm IST, Updated : May 18, 2025 05:39 pm IST

प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने इस सीजन अधिकतर मैचों में पंजाब किंग्स को अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों ने ओपनिंग करते हुए IPL 2025 में कुल 425 रन बनाए हैं।

Prabhsimran Singh & Priyansh Arya - India TV Hindi
Image Source : PTI प्रियांश आर्या & प्रभसिमरन सिंह

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जारी आईपीएल सीजन का 59वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पंजाब किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या पहले विकेट के लिए सिर्फ 19 रन ही जोड़ पाए। लेकिन इन दोनों से इस सीजन अधिकतर मैचों में अपने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है।

प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह कर रहे हैं शानदार बल्लेबाजी

प्रियांश-प्रभसिमरन की जोड़ी आईपीएल 2025 में ओपनिंग बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। दोनों ने अब तक ओपनिंग करते हुए कुल 425 रन बनाए हैं। उनके बाद तीसरे नंबर पर मुंबई के सलामी बल्लेबाज रेयान रिकेलटन और रोहित शर्मा हैं। रेयान और रोहित की जोड़ी ने अब तक इस सीजन पहले विकेट के लिए 381 रन बना चुके हैं। उनसे आगे सिर्फ साई सुदर्शन और शुभमन गिल की जोड़ी है। उन दोनों ने इस सीजन अब तक ओपनिंग करते हुए 634 रन बनाए हैं। पंजाब किंग्स की सबसे सफल ओपनिंग जोड़ी मयंक अग्रवाल और केएल राहुल की रही है। इन दोनों ने साल 2020 में ओपनिंग करते हुए 671 रन टीम के लिए जोड़े थे। प्रियांश और प्रभसिमरन के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का भी मौका होगा।

वढेरा और शशांक सिंह ने लगाया अर्धशतक

मुकाबले की बात करते हुए पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करे हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए हैं। पंजाब के लिए इस मैच में नेहाल वढेरा ने शानदार बैटिंग की। उन्होंने 37 गेंदों में 70 रनों की तूफानी पारी खेली, इस दौरान उन्होंने पांच चौके और पांच छक्के लगाए। वढेरा ने इस मैच में तेज गेंदबाज और स्पिनर्स दोनों के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की। स्पिनर्स के खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा है, वहीं तेज गेंदबाजों के खिलाफ उन्होंने 177.77 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। उनके अलावा इस मैच में शशांक सिंह ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। वह 30 गेंदों में 59 रन बनाकर नाबाद लौटे। अपनी इस पारी में शशांक ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement