वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना तीसरा मैच साउथ अफ्रीका से खेल रही है। इस मैच के लिए टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं। अरुंधत्ति रेड्डी की इस मुकाबले में वापसी हुई है। वहीं प्रेमा रावत को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला है। प्रेमा रावत के लिए उनका ये डेब्यू और भी ज्यादा स्पेशल बन गया है क्योंकि वह 8वीं भारतीय महिला खिलाड़ी बनी हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में अपना T20I डेब्यू किया है।
हरमनप्रीत कौर का नाम भी इस लिस्ट में है शामिल
अगर हम उन भारतीय महिला क्रिकेटर्स की बात करें जिन्होंने सीधे टी20 वर्ल्ड कप मैच से अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की है, तो यह लिस्ट काफी दिलचस्प है। इसकी शुरुआत साल 2009 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ मैच से हुई थी, जहां हरमनप्रीत कौर, लतिका कुमारी और प्रियंका रॉय ने एक साथ अपना पहला मैच खेला था। इसी वर्ल्ड कप में पूनम राउत ने भी पाकिस्तान के खिलाफ अपना डेब्यू किया।
प्रेमा रावत ने खास लिस्ट में बनाई जगह
इसके बाद साल 2012 के वर्ल्ड कप में अनुजा पाटिल ने इंग्लैंड के खिलाफ और रसनारा परवीन ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेला। फिर साल 2018 के वर्ल्ड कप में दयालन हेमलता ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज किया। अब इसी लिस्ट में एक नया नाम प्रेमा रावत का जुड़ गया है, जिन्होंने साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर अपना पहला मैच खेलकर इस खास क्लब में जगह बनाई है।
वर्ल्ड कप में T20I डेब्यू करने वाली भारतीय महिला खिलाड़ी
- हरमनप्रीत कौर, लतिका कुमारी और प्रियंका रॉय बनाम ENG-W, टॉनटन, 2009
- पुनम राउत बनाम PAK-W, टॉनटन, 2009
- अनुजा पाटिल बनाम ENG-W, गाले, 2012
- रसानारा परविन बनाम PAK-W, गाले, 2012
- दयालन हेमलता बनाम NZ-W, प्रोविडेंस, 2018
- प्रेमा रावत बनाम SA-W, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2026
WPL में RCB के लिए खेलती हैं प्रेमा रावत
प्रेमा रावत को उनके लगातार शानदार प्रदर्शन की वजह से भारतीय सीनियर टीम में जगह मिली है। वह विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेलती हैं, जहां उन्होंने अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी से सभी का इम्प्रेस था। इसके बाद विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट और 'इंडिया-ए' टीम के लिए भी उनका खेल लाजवाब रहा। 'इंडिया-ए' की तरफ से खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 9.62 के शानदार औसत से 8 विकेट चटकाए। उनके इस शानदार प्रदर्शन को देखने के बाद उनका चयन टी20 वर्ल्ड कप के लिए हुआ है।
यह भी पढ़ें
न्यूजीलैंड ने ओवल टेस्ट को किया 253 रनों से अपने नाम, WTC 2025-27 अंकतालिका की PCT में हुआ बदलाव
इंडिया वर्सेस आयरलैंड टी20 सीरीज के वेन्यू में नहीं होगा बदलाव, क्रिकेट आयरलैंड ने किया कंफर्म