1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL में 16 विकेट लेकर चमकी 24 साल के गेंदबाज की किस्मत, डायरेक्ट वनडे टीम में मिली एंट्री

IPL में 16 विकेट लेकर चमकी 24 साल के गेंदबाज की किस्मत, डायरेक्ट वनडे टीम में मिली एंट्री

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 19, 2026 04:35 pm IST,  Updated : May 19, 2026 05:24 pm IST

Prince Yadav: टीम इंडिया जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इसके लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में एक घातक गेंदबाज को जगह मिली है।

Prince yadav LSG- India TV Hindi
प्रिंस यादव, लखनऊ सुपर जायंट्स Image Source : PTI

Prince Yadav in ODI Squad: बीसीसीआई ने 19 मई को अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान किया। वनडे स्क्वॉड में एक ऐसे खिलाड़ी को जगह मिली है जिसने आईपीएल के जारी सीजन में गेंद से तहलका मचाया है। इस गेंदबाज ने आईपीएल 2026 में अभी तक 12 मैच खेले हैं और वहां 16 विकेट लेकर सभी को काफी प्रभावित किया है। हम यहां बात कर रहे हैं भारत के 24 साल के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की। प्रिंस यादव ने आईपीएल के इस सीजन में अपनी रफ्तार भरी गेंदबाजी से सभी को काफी इम्प्रेस किया और अब उन्हें पहली बार भारत की वनडे टीम में जगह मिली है।

IPL 2026 में LSG का हिस्सा हैं प्रिंस यादव 

प्रिंस यादव आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा हैं। उनकी टीम का प्रदर्शन इस सीजन उतना अच्छा नहीं रहा है और वह पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। लेकिन टीम के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपनी रफ्तार भरी गेंदबाजी से सेलेक्टर्स को काफी इम्प्रेस किया और उसका नतीजा ये रहा कि उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ जून में खेले जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह मिली। अब देखना ये होगा कि इस वनडे सीरीज में उन्हें प्लेइंग XI में खेलने का मौका मिलता है या नहीं।

प्रिंस यादव ने विजय हजारे ट्रॉफी में भी किया था अच्छा प्रदर्शन

दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले प्रिंस यादव ने पिछली विजय हजारे ट्रॉफी में आठ मैच में 17 विकेट लिए थे। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में 14 मैच में 29 विकेट चटकाए हैं और इस दौरान उनकी इकॉनमी 5.15 की रही है। वहीं आईपीएल 2026 में वे 12 मैच में 16 विकेट ले चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 8.53 की इकॉनमी से रन खर्च किए हैं। वे इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के सबसे सफल गेंदबाजों में से रहे हैं। वे नई गेंद के साथ-साथ डेथ ओवर्स में भी अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं। इस आईपीएल सीजन में वह विराट समेत कई बड़े प्लेयर्स को आउट कर चुके हैं।

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज के मुकाबले धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे। वनडे सीरीज से पहले एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा जो न्यू चंडीगढ़ में होगा। टेस्ट सीरीज के लिए भी स्क्वॉड का ऐलान किया गया है। टेस्ट स्क्वॉड की बात करें तो वहां ऋषभ पंत को उपकप्तानी से हटाया गया है और केएल राहुल अब इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के उपकप्तान होंगे।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड:

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे

यह भी पढ़ें

टेस्ट और ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कई नए चेहरों को मिली एंट्री, विराट-रोहित को भी मिली जगह

बाबर आजम ने फिर कटाई नाक, कप्तान शान मसूद भी अधूरा छोड़कर चले गए

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल