1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बाबर आजम ने फिर कटाई नाक, कप्तान शान मसूद भी अधूरा छोड़कर चले गए

बाबर आजम ने फिर कटाई नाक, कप्तान शान मसूद भी अधूरा छोड़कर चले गए

 Published : May 19, 2026 02:18 pm IST,  Updated : May 19, 2026 02:18 pm IST

बाबर आजम का बल्ला एक बार फिर जवाब दे ​गया। जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, वे दगा देकर चले गए। कप्तान शान मसूद ने थोड़ी देर संघर्ष किया, लेकिन फिर वे भी चलते बने।

babar azam- India TV Hindi
बाबर आजम Image Source : GETTY

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में पाकिस्तानी टीम एक बार फिर से संकट में है। टीम के सामने एक बड़ा लक्ष्य रखा गया है, लेकिन उससे बहुत पहले ही टीम के बड़े कहे जाने वाले बल्लेबाजों की जान सूख गई। पूर्व कप्तान बाबर आजम ने एक बार फिर से टीम की नाक कटवाने का काम किया। मौजूदा कप्तान शान मसूद ने थोड़ी देर ठीक बल्लेबाजी की, लेकिन वे भी टीम को मुश्किल में छोड़कर चले गए। अब इस मैच में पाकिस्तान की हार करीब करीब तय सी नजर आ रही है। 

पाकिस्तान के सामने है 437 रनों का लक्ष्य

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही सीरीज के दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने पहली पारी में 278 रन बनाए थे। इसके बाद पाकिस्तान की पहली पारी केवल 232 रन पर ही सिमट गई। बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 390 रन बना दिए और इसके बाद पाकिस्तान को आखिरी पारी में 437 रन बनाने हैं। हालांकि दूसरी पारी में आधी टीम बहुत ही छोटे स्कोर पर सिमट गई। जब टीम का स्कोर 162 रन था, तभी कप्तान शान मसूद के रूप में पांचवां विकेट गिरा। 

बाबर आजम 47 रन बनाकर आउट, शान मसूद ने बनाए 71 रन

दूसरी पारी में जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बाबर आजम की सख्त जरूरत थी, तब वे केवल 47 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 52 का सामना कर चार चौके और एक छक्का ठोका। कप्तान शान मसूद ने 116 बॉल खेलकर 71 रन बनाए। उनके बल्ले से आठ चौके आए। 200 रन पूरे होने से पहले आधी टीम का आउट हो जाना मतलब ये है कि पाकिस्तानी टीम अब हार के मुहाने पर खड़ी है। 

पाकिस्तान का हो सकता है सीरीज में सूपड़ा साफ

सीरीज का पहला टेस्ट पाकिस्तानी टीम पहले ही हार चुकी है। अब अगर दूसरा मैच भी टीम हारी तो फिर उसकी हालत और भी खराब हो जाएगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में बांग्लादेश की टीम पहले ही पाकिस्तान से आगे निकल चुकी है। अभी मैच का चौथा दिन चल रहा है। यानी अब पाकिस्तान मैच जीत तो नहीं ही रही है, ड्रॉ का भी रास्ता उसके लिए बचता हुआ नजर नहीं आ रहा है। 

यह भी पढ़ें 

ODI World Cup 2027: टीम इंडिया का ऐलान अफगानिस्तान सीरीज के लिए आज, रोहित और कोहली के भविष्य पर फैसला

चेन्नई में खेला जाएगा एक और लीग का मुकाबला, दुनिया की दो बड़ी टीमें होंगी आमने- सामने

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल