1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पंजाब किंग्स के लिए ये है खतरे की घंटी, क्या श्रेयस अय्यर रच पाएंगे इतिहास

पंजाब किंग्स के लिए ये है खतरे की घंटी, क्या श्रेयस अय्यर रच पाएंगे इतिहास

 Published : Jun 01, 2025 04:39 pm IST,  Updated : Jun 01, 2025 04:39 pm IST

PBKS vs MI: पंजाब किंग्स के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं होगा। भले ही टीम ने अच्छा प्रदर्शन कर यहां तक का सफर तय कर लिया हो, लेकिन फाइनल में जाने के लिए उसे काफी मेहनत करनी होगी।

shreyas iyer- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : PTI

Punjab Kings vs Mumbai Indians: पंजाब किंग्स के पास बेहतरीन मौका था कि वे पहले ही क्वालीफायर को जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की करती, लेकिन वहां उसे आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा। अब उसे क्वालीफायर 2 खेलने का मौका मिला है। इसमें जीतने के बाद ही उसकी फाइनल में सीट पक्की होगी। लेकिन अगर पिछले कुछ आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि पंजाब किंग्स के लिए ये जंंग कतई आसान नहीं होने वाली। अब देखना ये है कि क्या श्रेयस अय्यर वो काम कर पाएंगे, जो काम अभी तक कभी पंजाब की टीम आईपीएल में करने में नाकाम रही है। 

आईपीएल नॉकआउट में कैसा है पंजाब किंग्स का प्रदर्शन?

पंजाब किंग्स का मुकाबला क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस से होगा। जो इससे पहले भी पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। लेकिन पंजाब के लिए जो आंकड़े डराने वाले हैं, वो ये है कि पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल में अब तक छह नॉकआउट मैच खेल चुकी है, लेकिन इसमें से केवल एक में ही उसे जीत मिली है और पांच में हार का सामना करना पड़ा है। ये बात कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग को जरूर टेंशन में ला रही होगी। 

अब तक एक भी बार आईपीएल नहीं जीत पाई है पंजाब की टीम

पंजाब किंग्स की टीम अभी तक एक भी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है। उसे एक ही बार फाइनल खेलने का मौका मिला है, तब उसे हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि टीम के लिए अच्छी बात ये है कि उनके कप्तान श्रेयस अय्यर हैं, जो अभी तक दो अलग अलग टीमों को फाइनल तक ले जाने में सफल रहे हैं। पिछले ही साल उनकी कप्तानी में केकेआर ने खिताब पर कब्जा जमाया था, लेकिन इसके बाद वे इस टीम से अलग हो गए। इस बार भी टीम का प्रदर्शन अभी तक तो अच्छा रहा है, लेकिन टीम क्या फाइनल का किला फतेह कर पाएगी, इसको लेकर जरूर सवाल हैं। 

मुंबई इंडियंस से आसान क्यों नहीं होगा मुकाबला?

पंजाब के अलावा आरसीबी ने भी अभी तक आईपीएल नहीं जीता है, जो पहले ही फाइनल में अपनी सीट बुक कर चुकी है। पंजाब के लिए मुश्किल बात ये है कि उसका सामना मुंबई इंडियंस से होगा, जिसके पास नॉकआउट मैच खेलने का काफी लंबा अनुभव है। भले ही इस वक्त मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ना हों, जो इससे पहले पांच बार अपनी टीम को खिताब जिता चुके हैं, लेकिन अभी के कप्तान हार्दिक पांड्या पहली ही बार में गुजरात टाइटंस को ट्रॉफी दिला चुके हैं और दूसरी बार फाइनल तक गए थे। इसलिए पंजाब किंग्स के लिए मुंबई इंडियंस से मुकाबला आसान नहीं होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल