1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्विंटन डी कॉक का रिटायरमेंट से लौटने के बाद बल्ले से एक और बड़ा कमाल, कोहली-विलियमसन को इस मामले में छोड़ा पीछे

क्विंटन डी कॉक का रिटायरमेंट से लौटने के बाद बल्ले से एक और बड़ा कमाल, कोहली-विलियमसन को इस मामले में छोड़ा पीछे

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 08, 2025 05:29 pm IST,  Updated : Nov 08, 2025 05:29 pm IST

PAK vs SA: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच में तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में अफ्रीकी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के बल्ले से 53 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली, जिसके दम पर वह एक बड़ा कमाल करने में कामयाब रहे।

Quinton de Kock- India TV Hindi
क्विंटन डी कॉक Image Source : AP

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीकी टीम के कप्तान ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। वहीं रिटायरमेंट लेने के बाद वनडे में फिर से वापसी करने वाले अफ्रीकी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक का बल्ले से बड़ा कमाल देखने को मिला जिसमें उन्होंने विराट कोहली और केन विलियमसन को भी पीछे छोड़ दिया।

क्विंटन डी कॉक ने इस मामले में कोहली-विलियमसन को छोड़ा पीछे

साउथ अफ्रीकी टीम के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे मैच में अपने 7000 रनों का आंकड़ा पूरा कर लिया, जिसके साथ ही वह वनडे इंटरनेशनल में सबसे कम पारियों में इस आंकड़े तक पहुंचने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। डी कॉक ने सिर्फ 158 पारियों में अपने 7000 रन पूरे किए हैं। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व खिलाड़ी हाशिम अमला का नाम है जिन्होंने वनडे में अपने सात हजार रन 150 पारियों में पूरे किए थे। विराट कोहली को लेकर बात की जाए तो वह 161 पारियों में यहां तक पहुंचे थे, जिसमें अब वह इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, जबकि 159 पारियों के साथ केन विलियमसन तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

वनडे में सबसे कम पारियों में 7000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी

  • हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका) - 150 पारी
  • क्विंटन डी कॉक (साउथ अफ्रीका) - 158 पारी
  • केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) - 159 पारी
  • विराट कोहली (भारत) - 161 पारी
  • एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका) - 166 पारी
  • जो रूट (इंग्लैंड) - 168 पारी

डी कॉक ने इस सीरीज में बल्ले से दिखाया शानदार फॉर्म

तीन मैचों की इस वनडे सीरीज में क्विंटन डी कॉक का बल्ले से शानदार फॉर्म देखने को मिला, जिसमें तीन पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 119.50 के औसत से कुल 239 रन बनाने में कामयाब रहे। डी कॉक के बल्ले से इस दौरान जहां 2 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली तो वहीं वह एक शतकीय पारी भी खेलने में कामयाब रहे। दूसरे वनडे मैच में जब अफ्रीकी टीम 270 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी तो डी कॉक ने 123 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली थी।

ये भी पढ़ें

IND vs SA: ध्रुव जुरेल का डबल धमाका, अब प्लेइंग 11 से बाहर निकालना हो जाएगा मुश्किल

एशिया कप ट्रॉफी को लेकर जल्द सुलझ सकता है पूरा मामला, BCCI सचिव का आया बड़ा बयान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल