1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप ट्रॉफी को लेकर जल्द सुलझ सकता है पूरा मामला, BCCI सचिव का आया बड़ा बयान

एशिया कप ट्रॉफी को लेकर जल्द सुलझ सकता है पूरा मामला, BCCI सचिव का आया बड़ा बयान

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 08, 2025 03:45 pm IST,  Updated : Nov 08, 2025 03:58 pm IST

एशिया कप 2025 की ट्रॉफी टीम इंडिया को कब तक मिल पाएगी, इसको लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, जिसमें दुबई में हो रही आईसीसी मीटिंग के बाद अब बीसीसीआई सचिव का इसको लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

Asia Cup Trophy- India TV Hindi
एशिया कप ट्रॉफी Image Source : GETTY

भारतीय टीम को एशिया कप 2025 की ट्रॉफी कब तक मिलेगी इसको लेकर सभी फैंस की नजरें टिकी हुई हैं, जिसको लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दुबई में चल रही आईसीसी की सभी बोर्ड मीटिंग के दौरान बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने मीटिंग से अलग पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी से मुलाकात की जिसके बाद जल्द ही अब ट्रॉफी को लेकर उचित समाधान निकालने की बात सामने आई है। भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में जो दुबई के स्टेडियम में खेला गया था उसमें पाकिस्तान की टीम को मात देने के साथ ट्रॉफी को अपने नाम किया था। वहीं इसके बाद उन्होंने पीसीबी और एशियन क्रिकेट काउंसिल के चीफ मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था, जिसके बाद टीम इंडिया बिना ट्रॉफी वहां से लिए वापस देश लौट आई थी, जिसके बाद से ही ये पूरा विवाद अब तक जारी है।

जल्द ही इस पूरे मामले का कोई हल निकाला जाएगा

बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया जो आईसीसी की बोर्ड मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए दुबई गए हुए थे उन्होंने पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी के साथ हुई मीटिंग को लेकर समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए अपने बयान में कहा कि मैं आईसीसी की औपचारिक और अनौपचारिक दोनों मीटिंग का हिस्सा था, जिसमें पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी भी मौजूद थे। औपचारिक मीटिंग के दौरान ट्रॉफी को लेकर जारी विवाद एजेंडे का हिस्सा नहीं था। इसके बाद आईसीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी और पदाधिकारी की मौजूदगी में मेरी और पीसीबी प्रमुख की एक अलग मीटिंग हुई जिसमें बातचीत काफी बेहतर रही और इसके बाद अब जल्द ही जारी इस विवाद को कोई बेहतर समाधान निकाला जाएगा।

एसीसी हेडक्वार्टर में रखी हुई है एशिया कप की ट्रॉफी

एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने एशिया कप 2025 की ट्रॉफी अभी दुबई स्थित एसीसी के हेडक्वार्टर में रखी हुई जिसमें उन्होंने साफ निर्देश दिए हुए हैं कि उनकी इजाजत के बिना किसी को भी इसे यहां से लेकर नहीं जाने दिया जाए। वहीं बीसीसीआई सचिव ने अपने बयान में आगे कहा कि दोनों पक्ष जल्द से जल्द इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कोई न कोई रास्ता निकालेंगे। अब गतिरोध खत्म हो चुका है, इसके विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जाएगा। हम इसे बेहतर तरीके से सुलझाने की कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें

वनडे और ट्राई सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान, स्टार तेज गेंदबाज को नहीं मिली जगह

शोएब अख्तर को पीछे छोड़ देंगे शाहीन शाह अफरीदी, सिर्फ इतने विकेट की है जरूरत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल