1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बाबर आजम से आगे निकल सकता है साउथ अफ्रीका ये बल्लेबाज, करना होगा इतना सा काम

बाबर आजम से आगे निकल सकता है साउथ अफ्रीका ये बल्लेबाज, करना होगा इतना सा काम

 Published : Jun 03, 2024 05:01 pm IST,  Updated : Jun 03, 2024 05:01 pm IST

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़ सकते हैं। साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच आज मुकाबला शाम आठ बजे से खेला जाना है।

babar azam- India TV Hindi
बाबर आजम से आगे निकल सकता है साउथ अफ्रीका ये बल्लेबाज Image Source : AP

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब तक तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसमें टीमों की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन देखने के लिए मिला है। कई नए रिकॉर्ड भी इतने कम समय में ही बन गए हैं। आज चौथा मुकाबला है, जो भारतीय समय के अनुसार सोमवार देर शाम आठ बजे से शुरू हो जाएगा। आज श्रीलंका और साउथ अफ्रीका की टीम अपना पहला मैच खेलने के लिए मैदान में उतरेंगी। इस बीच बाबर आजम का एक रिकॉर्ड टूट सकता है,​ जिस पर क्विंटन डिकॉक की नजर होगी। 

क्विंटन डिकॉक कर सकते हैं ​बाबर आजम को पीछे 

वैसे तो टी20 वर्ल्ड कप में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं, जो अब तक 1100 से ज्यादा रन अपने नाम कर चुके हैं। वहीं बात अगर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की करें तो उन्होंने 13 मैच खेलकर अब तक 427 रन ही बनाए हैं। उनके नाम नंबर आता है साउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक का। उन्होंने 18 मुकाबले टी20 वर्ल्ड कप में खेलकर 410 रन बनाए हैं। वैसे तो जल्द ही बाबर आजम भी अपना मैच खेलने के लिए उतरेंगे, लेकिन आज बारी डिकॉक की है। अगर वे आज 18 रन और बना लेते हैं तो वे बा​बर आजम से आगे निकल जाएंगे। हालांकि पूरे विश्व कप के दौरान ये दोनों बल्लेबाज एक दूसरे का पीछा करते रहेंगे। 

बाबर आजम के निशाने पर भी रिकॉर्ड 

बाबर आजम भी जब अपने इस साल के टी20 वर्ल्ड कप के मैच में खेलने के लिए उतरेंगे तो साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस को पीछे छोड़ सकते हैं। जैक कैलिस ने टी20 वर्ल्ड कप में 15 मुकाबले खेलकर 433 रन बनाए हैं। यानी बाबर अगर 7 रन और बना लें तो वे जैक कैलिस से आगे निकल जाएंगे। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि पहले डिकॉक बाबर से आगे निकलते हैं या फिर बाबर आजम जैक कैलिस को पीछे छोड़ने में कामयाब होते हैं। 

पाकिस्तान का पहला मैच 6 जून को यूएसए के खिलाफ 

अभी तो खैर शुरुआत भर हुई है और नए नए कीर्तिमान बनने शुरू हो गए हैं। आने वाले वक्त में जब मुकाबले ​बड़ी टीमों के बीच होंगे तो रोमांच और भी ज्यादा होगा। इस बीच आपको याद दिला दें कि भारतीय टीम अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। वहीं पाकिस्तानी टीम 6 जून को पहले मैच में यूएसए के खिलाफ उतरेगी। इसके बाद 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा, ​जिस पर दुनियाभर की नजरें रहने वाली हैं। 

यह भी पढ़ें 

टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ने अचानक किया सन्यास का ऐलान, अब नहीं खेलेगा क्रिकेट

टीम इंडिया के लिए क्या आयरलैंड बन सकती है खतरा! ऐसे हैं अ​ब तक टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल