1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के कुछ मैच मिस कर सकते हैं क्विंटन डी कॉक

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के कुछ मैच मिस कर सकते हैं क्विंटन डी कॉक

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 13, 2021 10:06 pm IST,  Updated : Dec 13, 2021 10:26 pm IST

दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से बाहर रह सकते हैं।

Quinton de Kock may miss some matches of the Test series against India- India TV Hindi
Quinton de Kock may miss some matches of the Test series against India Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • डी कॉक अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण कुछ मैच मिस कर सकते हैं।
  • भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा 26 दिसंबर से शुरू होना है।

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से बाहर रह सकते हैं। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार डिकॉक की पत्नी साशा का जनवरी के शुरू में मां बनने की संभावना है तथा जैव सुरक्षित वातावरण (बायो बबल) और अन्य प्रतिबंधों को देखते हुए वह दूसरे टेस्ट मैच से भी बाहर रह सकते हैं। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण अफ्रीका की चयन समिति के समन्वयक विक्टर पिटसांग को लगता है कि डिकॉक अंतिम टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। 

दक्षिण अफ्रीका को तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये भारत की मेजबानी करनी है जिसका पहला मैच 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा। 

दूसरा टेस्ट मैच तीन जनवरी से जोहानिसबर्ग में शुरू होगा जबकि तीसरा और अंतिम मैच 11 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा। इसके बाद इन दोनों टीम के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल