1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK से हार के बाद लखनऊ की टीम में बड़ा बदलाव, इस घातक खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

CSK से हार के बाद लखनऊ की टीम में बड़ा बदलाव, इस घातक खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 05, 2023 05:26 pm IST,  Updated : Apr 05, 2023 05:26 pm IST

लखनऊ सुपर जायंट्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अब लखनऊ की टीम में एक स्टार खिलाड़ी की वापसी हो रही है।

Lucknow Super Giants - India TV Hindi
Lucknow Super Giants Image Source : IPLT20.COM

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से शिकस्त दी थी। दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 12 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अब लखनऊ की टीम में एक स्टार खिलाड़ी की एंट्री हुई है। ये प्लेयर विस्फोटक बैटिंग में माहिर है। 

इस खिलाड़ी ने की वापसी 

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में क्विंटन डी कॉक वापस आ गए हैं। वह साउथ अफ्रीका की तरफ से नीदरलैंड्स के खिलाफ सीरीज खेल रहे थे। यह सीरीज साउथ अफ्रीका के लिए वनडे वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने के लिहाज से बहुत ही अहम थी। इसी वजह से वह आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से पहले दो मैचों में नहीं खेल पाए थे। अब उनके आने लखनऊ के बल्लेबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी। 

विस्फोटक बैटिंग में माहिर 

क्विंटन डी कॉक ने पहले भी अपने दम पर लखनऊ की टीम को कई मैच जिताए थे। उनके पास वह काबिलियत है कि वो किसी भी गेंदबाजी आक्रामण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। पिछले सीजन डी कॉक ने लखनऊ की टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने 15 मैचों में 508 रन बनाए थे, जिसमें एक आतिशी शतक भी शामिल था। उन्होंने अब तक आईपीएल के 92 मैचों में 2764 रन बनाए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल में अपना अगला मुकाबला 7 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। 

ये खिलाड़ी कर रहा था राहुल के साथ ओपनिंग 

क्विंटन डी कॉक के ना होने से वेस्टइंडीज के काइल मेयर्स केएल राहुल के साथ ओपनिंग करने के लिए उतरे थे। मेयर्स ने अपनी बैटिंग से कमाल का प्रदर्शन किया और सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने दोनों मैचों में 63 की औसत से 126 रन बनाए हैं जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 210 का रहा है। लेकिन अब डी कॉक की वापसी के बाद सबसे बड़ा सवाल ये है कि राहुल के साथ ओपनिंग कौन करेगा? 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल