1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय स्पिनर की हो गई वापसी, इंग्लैंड में जलवा बिखेरने का फिर मिला मौका

भारतीय स्पिनर की हो गई वापसी, इंग्लैंड में जलवा बिखेरने का फिर मिला मौका

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Mar 26, 2026 05:59 pm IST,  Updated : Mar 26, 2026 05:59 pm IST

IPL 2026 से पहले भारतीय स्पिनर राहुल चाहर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राहुल चाहर का इंग्लैंड में फिर से खेलना तय हो गया है।

Rahul Chahr- India TV Hindi
राहुल चाहर Image Source : PTI

Rahul Chahr: भारतीय फैंस इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 28 मार्च से IPL 2026 का आगाज होगा। इससे पहले भारतीय स्पिनर राहुल चाहर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राहुल चाहर की इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में वापसी होने जा रही है। राहुल चाहर एक बार फिर सरे के लिए इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। वह काउंटी चैंपियनशिप में आठ मैचों के लिए टीम का हिस्सा होंगे।

राहुल चाहर ने पिछले साल सितंबर में सरे के लिए अपना डेब्यू किया था और उसी एक मैच में उन्होंने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। उस मुकाबले में उन्होंने कुल 10 विकेट अपने नाम किए, जिसमें दूसरी पारी में 8/51 का शानदार स्पेल शामिल था। यह सरे के लिए किसी डेब्यू खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ फर्स्ट-क्लास प्रदर्शन भी रहा, जिसने 166 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

8 मैचों में करेंगे शिरकत

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, अब चाहर आगामी सीजन में सरे के लिए आखिरी आठ मुकाबलों में खेलते नजर आएंगे। उनका पहला मैच 7 जून को हैम्पशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के खिलाफ ऐतिहासिक मैदान द ओवल पर होगा। राहुल चाहर ने अपनी वापसी को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि वह इस सीजन सरे में लौटने को लेकर काफी उत्साहित हूं। 2025 में उनका छोटा सा कार्यकाल शानदार रहा और जब एलेक स्टीवर्ट से बात हुई, तो उन्होंने तुरंत वापसी के मौके को स्वीकार कर लिया। सरे एक सफल क्लब है और वह 2026 में टीम के लक्ष्यों को हासिल करने में योगदान देना चाहते हैं।

वहीं, सरे के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट एलेक स्टुअर्ट ने भी चाहर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया था और टीम को उनसे इस बार भी बड़ी उम्मीदें हैं। फिलहाल राहुल चाहर IPL 2026 में व्यस्त रहेंगे, जहां वह चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। मई के अंत तक IPL खत्म होने के बाद वह इंग्लैंड रवाना होंगे। कुल मिलाकर राहुल चाहर के लिए यह साल बेहद अहम होने वाला है। राहुल चाहर के पास IPL में और फिर इंग्लैंड की कंडीशंस में खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल