Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 से पहले ही राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने टीम का साथ छोड़ दिया है। वह पिछले साल ही राजस्थान के कोच बने थे। उनकी कोचिंग में राजस्थान की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। अब उन्होंने टीम से अपनी राहें अलग कर ली हैं।
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने दिया धन्यवाद
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया है कि हेड कोच राहुल द्रविड़ आईपीएल 2026 से पहले ही फ्रेंचाइजी के साथ अपना कार्यकाल समाप्त कर देंगे। राहुल कई सालों से रॉयल्स के सफर के सेंटर में रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की एक पीढ़ी को प्रभावित किया है और फ्रेंचाइजी पर एक अमिट छाप छोड़ी है। फ्रेंचाइजी की स्ट्रक्चरल समीक्षा के बाद द्रविड़ को एक व्यापक पद की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी और पूरी दुनिया में मौजूद उनके फैंस उल्लेखनीय सेवा के लिए द्रविड़ को हार्दिक धन्यवाद देते हैं।
प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर रही थी टीम
राहुल द्रविड़ की कोचिंग में आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर रही थी। टीम ने कुल 14 मुकाबले खेले, जिसमें से 4 में जीत दर्ज की और 10 हारे थे। 8 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट माइनस 0.549 रहा था। उनकी कोचिंग में टीम को वैभव सूर्यवंशी जैसा प्लेयर मिला।
द्रविड़ की कोचिंग में भारत ने जीता था टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी
राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट टीम के कोच भी रहे हैं और उनकी कोचिंग में ही भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था। राहुल हमेशा से ही अपने शालीन व्यवहार के लिए जाने जाते रहे हैं। उनका रवैया शान्त तरीके से प्लेयर्स से अच्छा प्रदर्शन निकलवाने का रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को कभी भी किसी काम के लिए फोर्स नहीं किया।
यह भी पढ़ें:
RCB ने किया मुआवजे का ऐलान, जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए 25-25 लाख रुपए की मदद