Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार विराट का ये साथी खिलाड़ी, अपने बल्ले से उगल रहा आग

IPL में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार विराट का ये साथी खिलाड़ी, अपने बल्ले से उगल रहा आग

Written By: Mohid Khan Published : Nov 25, 2023 03:57 pm IST, Updated : Nov 25, 2023 03:57 pm IST

IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एक युवा खिलाड़ी ने विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार पारी खेली है। ये खिलाड़ी पिछले सीजन में चोट के चलते टीम का हिस्सा नहीं बन सका था।

IPL 2024- India TV Hindi
Image Source : PTI इंडियन प्रीमियर लीग 2024

Indian Premier League 2024: आईपीएल 2024 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम का एक स्टार खिलाड़ी आईपीएल में वापसी करने के लिए तैयार है। ये खिलाड़ी चोट के चलते पिछले सीजन में टीम का हिस्सा नहीं बन सका था। ये खिलाड़ी फिलहाल विजय हजारे ट्रॉफी में मध्य प्रदेश के लिए खेल रहा है। इस खिलाड़ी ने नागालैंड की टीम के खिलाफ एक शानदार पारी खेली है। 

विराट के साथी खिलाड़ी की धमाकेदार पारी 

रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज रजत पाटीदार ने विजय हजारे ट्रॉफी में एक विस्फोटक पारी खेली है। मध्य प्रदेश की तरफ से खेलते हुए रजत पाटीदार ने नागालैंड के खिलाफ महज 27 गेंद में 70 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान रजत पाटीदार ने 9 चौके और 5 जड़े। रजत ने आईपीएल 2022 में आरसीबी के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि टीम इस बार भी रजत को रिटेन कर सकती है। 

एड़ी में लगी थी चोट 

2021 आईपीएल में डेब्यू करने वाले रजत पाटीदार चोट के कारण आईपीएल 2023 से बाहर हो गए थे। इस चोट के चलते रजत पाटीदार की विदेश में सफल सर्जरी भी हुई थी। बता दें रजत पाटीदार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के प्री सीजन कैंप के दौरान एड़ी में चोट लगी थी। 

IPL 2022 में किया यादगार प्रदर्शन

IPL 2022 में रजत पाटीदार ने आठ मैचों में 55.50 की औसत से एक शतक और दो अर्द्धशतक के साथ 333 रन बनाए थे। आईपीएल में उनका सर्वाधिक स्कोर 112 रन रहा था। रजत ने अपने भारत-ए डेब्यू पर भी सभी का ध्यान खींचा था, जिसमें 106.33 की औसत से चार पारियों में 319 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें

हार्दिक पांड्या से लेकर सैम करन, ये बड़े खिलाड़ी अपनी टीम की प्लेयर्स रिटेंशन लिस्ट से रह सकते बाहर

ऑक्शन से पहले आखिर कैसे होती है खिलाड़ियों की अदला-बदली, जानें IPL ट्रेडिंग विंडो से जुड़े सारे नियम

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement