1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रणजी ट्रॉफी: मुंबई की टीम का हुआ ऐलान, पृथ्वी शॉ की अगुआई में खेलेगा टीम इंडिया का ये स्टार क्रिकेटर

रणजी ट्रॉफी: मुंबई की टीम का हुआ ऐलान, पृथ्वी शॉ की अगुआई में खेलेगा टीम इंडिया का ये स्टार क्रिकेटर

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 08, 2022 04:54 pm IST,  Updated : Feb 08, 2022 04:54 pm IST

खराब फॉर्म से जूझ रहे सीनियर भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को मुंबई की रणजी टीम में शामिल किया गया।  महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे आलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को भी टीम में शामिल किया है।

File photo of Ajinkya Rahane - India TV Hindi
File photo of Ajinkya Rahane  Image Source : BCCI

Highlights

  • खराब फॉर्म से जूझ रहे सीनियर भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे रणजी क्रिकेट खेलेंगे
  • रहाणे को आगामी रणजी सत्र के लिए मंगलवार को मुंबई की रणजी टीम में शामिल किया गया
  • मुंबई की चयन समिति ने पृथ्वी शॉ को 21 सदस्यीय टीम का कप्तान चुना

पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे सीनियर भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे रणजी क्रिकेट खेलेंगे। रहाणे  को आगामी रणजी सत्र के लिए मंगलवार को मुंबई की रणजी टीम में शामिल किया गया। रणजी ट्रॉफी में 41 बार के चैंपियन मुंबई को ग्रुप डी में सौराष्ट्र, गोवा और ओडिशा के साथ रखा गया है। टीम अपने लीग मुकाबले अहमदाबाद में खेलेगी। 

इयान चैपल ने जस्टिन लैंगर का समर्थन कर रहे पूर्व खिलाड़ियों को लगाई लताड़, कमिंस का किया समर्थन

मुंबई की सीनियर चयन समिति ने युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को 21 सदस्यीय टीम का कप्तान चुना है। पहले से ये उम्मीद की जा रही थी कि फॉर्म हासिल करने की कवायद के तहत रहाणे रणजी ट्रॉफी खेलेंगे। मुंबई के चयनकर्ताओं ने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे आलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को भी टीम में शामिल किया है। टीम की घोषणा मुंबई क्रिकेट संघ की वेबसाइट पर की गई। सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज आदित्य तारे और तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी को भी टीम में जगह मिली है। 

मुंबई की टीम इस प्रकार है: पृथ्वी शॉ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, यशस्वी जायसवाल, आकर्षित गोमेल, अरमान जाफर, सरफराज खान, सचिन यादव, आदित्य तारे, हार्दिक तमोरे, शिवम दुबे, अमन खान, शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, प्रशांत सोलंकी, शशांक अतार्डे, धवल कुलकर्णी, मोहित अवस्थी, प्रिंस बदियानी, सिद्धार्थ राउत, रॉयस्टन डियास और अर्जुन तेंदुलकर।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल