1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राशिद खान ने 20 बॉल पर चटकाए 5 विकेट, एडन मारक्रम के धमाकेदार अर्धशतक पर फिरा पानी

राशिद खान ने 20 बॉल पर चटकाए 5 विकेट, एडन मारक्रम के धमाकेदार अर्धशतक पर फिरा पानी

 Published : Aug 03, 2026 12:49 pm IST,  Updated : Aug 03, 2026 12:49 pm IST

राशिद खान इस वक्त द हंड्रेड में अपना जलवा दिखा रहे हैं। उन्होंने एमआई लंदन और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स मैच में केवल 20 बॉल पर 5 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

rashid khan- India TV Hindi
राशिद खान Image Source : GETTY

राशिद खान ने केवल 20 बॉल पर 5 ​विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। उन्होंने ये कमाल द हंड्रेड में किया, जहां लगातार मुकाबले खेले जा रहे हैं। एडन मारक्रम ने अपनी टीम के लिए धमाकेदार अर्धशतक लगाया, लेकिन इसके बाद भी वे अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो पाए। मुकाबला एमआई लंदन और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। 

एमआई लंदन और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बीच द हंड्रेड में मुकाबला

द हंड्रेड में एमआई लंदन और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई लंदन ने 100 बॉल पर 6 विकेट खोकर 183 रन बनाए थे। जो कि एक ठीकठाक स्कोर था। सलामी बल्लेबाज विल जैक्स ने 31 बॉल पर ताबड़तोड़ अंदाज में 62 रनों की पारी खेली। इसमें तीन चौके और छह छक्के आए। तीसरे नंबर पर आए निकोलस पूरन ने 28 बॉल पर 54 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उन्होंने पांच चौके और चार छक्के ठोके। सैम करन ने भी तेजी के साथ 11 बॉल पर 23 रन बना दिए। 

एडन मारक्रम ने खेली 50 रनों की जबरदस्त पारी, राशिद के पांच विकेट

इसके बाद जब लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की टीम उतरी तो कप्तान एडन मारक्रम ने 26 बॉल पर तेज 50 रन बनाए। इसके बाद जब गेंदबाजी के लिए राशिद खान आए तो सब कुछ अचानक से बदल गया। उन्होंने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए केवल 20 बॉल पर 5 विकेट लेकर विरोधी टीम की कमर तोड़ दी। इस दौरान उन्होंने केवल 17 ही रन खर्च किए। 

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स को मिली 45 रन से हार

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की टीम अपने कोटे की पूरी 100 बॉल भी नहीं खेल पाई और केवल 138 रन ही बना सकी। इस तरह से एमआई लंदन ने 45 रन से मैच अपने नाम कर लिया। राशिद खान को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी चुना गया। टीम के लिए एडन मारक्रम के अलावा और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। यही उसकी हार का प्रमुख कारण रहा। 100 बॉल के इस टूर्नामेंट में दुनियाभर के कई खिलाड़ी अपना अपना जलवा दिखा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें 

पाकिस्तान की दूसरे टेस्ट में भी हालत खराब, वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ने फिर खड़ी की मुसीबत

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, BCCI ने किया जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल