1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट और रोहित खेलेंगे 2027 वर्ल्ड कप? पूर्व कोच ने दोनों प्लेयर्स के फ्यूचर पर दिया बड़ा बयान

विराट और रोहित खेलेंगे 2027 वर्ल्ड कप? पूर्व कोच ने दोनों प्लेयर्स के फ्यूचर पर दिया बड़ा बयान

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 13, 2025 09:20 pm IST,  Updated : Oct 13, 2025 09:20 pm IST

रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। दोनों खिलाड़ी अब ऑस्ट्रेलिया सीरीज में खेलते हुए दिखेंगे।

Rohit Sharma & Virat Kohli- India TV Hindi
रोहित शर्मा & विराट कोहली Image Source : AP

वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के दो दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। रोहित और विराट टी-20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में अब सभी के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि दोनों खिलाड़ी कब तक वनडे फॉर्मेट में खेलते हुए नजर आएंगे। उससे भी ये बड़ा सवाल ये है कि क्या ये दोनों प्लेयर्स 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं। अब इसी मुद्दे पर टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज में रोहित और विराट को करना होगा जबरदस्त प्रदर्शन

शास्त्री का मानना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा की 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने की उम्मीदें फॉर्म, फिटनेस और उन दोनों प्लेयर्स के जज्बे पर निर्भर करती हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज इन पहलुओं की एक अहम परीक्षा होगी। साथ ही में उन्होंने ये भी कहा कि इन दोनों दिग्गजों को वनडे टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करना होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर से पर्थ में होगी।

रोहित और विराट को लेकर रवि शास्त्री ने क्या कहा?

PTI न्यूज एजेंसी के हवाले से शास्त्री ने ‘काया स्पोर्ट्स’ के ‘समर ऑफ क्रिकेट लॉन्च इवेंट ’ में कहा कि वो इसीलिए यहां हैं (ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं)। उन्होंने आगे कहा कि वे इस टीम कॉम्बिनेशन का हिस्सा हैं। उनका खेलना न खेलना उनकी फिटनेस, जज्बे और जाहिर है फॉर्म पर निर्भर करता है। मुझे लगता है कि उनके प्रदर्शन के आकलन के लिए यह सीरीज बहुत महत्वपूर्ण है। इस सीरीज के आखिर में उन्हें खुद भी पता चल जाएगा कि वे कैसा महसूस कर रहे हैं और फिर वो अपने फ्यूचर को लेकर फैसला करेंगे।

रवि शास्त्री ने क्यों लिया स्टीव स्मिथ का नाम

शास्त्री ने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया के नजरिए से देखें तो यही बात स्टीव स्मिथ पर भी लागू होती है, जिन्होंने मार्च में वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया। उस उम्र में आपको खेल का आनंद लेना होता है, और साथ ही अब भी आपके अंदर जज्बा होना चाहिए। उन्होंने कहा लेकिन जब बात बड़े मैचों की आती है, तो अनुभव का कोई विकल्प नहीं होता। हमने इसे चैंपियंस ट्रॉफी में देखा है। बड़े मैच आते हैं, तो बड़े खिलाड़ी ही आगे आते हैं और आपके लिए मैच जीतते हैं।

यह भी पढ़ें

इस पिच पर 20 विकेट लेना बड़ी बात है; वॉशिंगटन सुंदर ने 200 ओवर तक फील्डिंग करने को लेकर दिया बड़ा बयान

क्रिकेट जगत में शोक की लहर, 20 टेस्ट मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी का हुआ निधन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल