1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अश्विन की मैदान पर वापसी को लेकर आई बड़ी खबर, 4 टीमों से मिला खेलने का बड़ा ऑफर

अश्विन की मैदान पर वापसी को लेकर आई बड़ी खबर, 4 टीमों से मिला खेलने का बड़ा ऑफर

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Sep 23, 2025 11:31 am IST,  Updated : Sep 23, 2025 11:40 am IST

रविचंद्रन अश्विन विदेशी लीग में खेलते नजर आ सकते हैं। संभावना ऐसी बन रही है कि वह अगले कुछ महीनों में आयोजित होने वाली 2 T20 लीग का हिस्सा बन सकते हैं।

R Ashwin - India TV Hindi
आर अश्विन Image Source : PTI

R Ashwin: भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पिछले साल दिसंबर में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद वह IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते नजर आए। हालांकि, वह चेन्नई के लिए गेंद से कुछ खास नहीं कर पाए और 9 मैचों में सिर्फ 7 विकेट चटका सके। इसके कुछ महीने बाद ही अश्विन ने IPL को भी अलविदा कह दिया ताकि विदेशी लीग में खेलने का रास्ता साफ हो सके। अब अश्विन की मैदान पर वापसी को लेकर बड़ी खबर आई है।

BBL में 4 टीमों से मिला ऑफर

दरअसल, अश्विन दुनिया की 2 लोकप्रिय लीग में खेलते नजर आ सकते हैं। ये 2 लीग हैं- UAE की इंटरनेशनल लीग T20 (ILT20) और ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL)। खबर है कि अश्विन इन दोनों ही लीग में खेलते नजर आ सकते हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, अश्विन ने ILT20 के ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है और साथ ही उनके BBL में खेलने की संभावना भी बहुत प्रबल है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें BBL की कई फ्रेंचाइजियों से ऑफर मिले हैं। इनमें सिडनी सिक्सर्स, सिडनी थंडर, रिकी पोंटिंग की होबार्ट हरिकेन्स और टिम पेन की एडिलेड स्ट्राइकर्स जैसी टीमें शामिल हैं। हालांकि, उन्हें इनमें से किसी एक टीम का चयन करना होगा।

अश्विन पिछले कुछ सालों से विदेशी लीगों में खेलने को लेकर चर्चाओं में रहे हैं। इस बार उनका कैलेंडर ऐसा बन रहा है कि वह UAE और ऑस्ट्रेलिया दोनों जगह खेल सकेंगे, क्योंकि दोनों लीगों का शेड्यूल भले ही आपस में टकरा रहा हो, लेकिन उनके लिए रास्ता निकाला गया है। BBL 2025-26 का आगाज 14 दिसंबर को होगा जबकि फाइनल मुकाबला 25 जनवरी को खेला जाएगा। वहीं, ILT20 अगले साल 10 जनवरी से 11 फरवरी तक खेला जाएगा। अश्विन ILT20 से शुरुआत करेंगे और फिर BBL के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे, जहां इस साल उनकी उपलब्धता सीमित रहेगी। इस साल ILT20 में सीधा प्रवेश संभव नहीं था क्योंकि सभी 6 फ्रैंचाइजियों ने सीधे अनुबंध कर लिए हैं। 

ऑक्शन के लिए कराया रजिस्टर

UAE की लीग में चार सीजन में पहली बार हो रहे ऑक्शन के लिए अपने नामांकन की पुष्टि करते हुए अश्विन ने कहा कि उन्होंने ऑक्शन के लिए रजिस्टर करा लिया है। उम्मीद है कि 6 में से कोई एक फ्रैंचाइजी उनके लिए बोली लगाने में रुचि लेगी। अश्विन ने BBL के घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन संकेत हैं कि कुछ दिनों में कुछ तय हो जाएगा। अन्य विदेशी लीगों की बात करें तो अश्विन के अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) या ब्रिटेन में द हंड्रेड में खेलने की संभावना है।

T20 में 333 मैचोंं का अनुभव

अश्विन का अनुभव और गेंदबाजी स्किल उन्हें इन लीगों में बेहद अहम खिलाड़ी बना सकता है। वहीं, फ्रेंचाइजियां भी उनकी मौजूदगी से अपनी टीम को मजबूती देने के लिए बेकरार हैं। अब सभी की निगाहें इस पर होंगी कि अश्विन आखिरकार BBL में किस टीम की जर्सी पहनकर उतरते हैं। गौरतलब है कि आर अश्विन ने 333 T20 मैचों में 317 विकेट चटकाए हैं। वहीं, बल्ले से 1233 रनों का योगदान दिया है। 

यह भी पढ़ें:

तेज गेंदबाज ने 29 साल की उम्र में लिया संन्यास, वकील बनने के लिए क्रिकेट से तोड़ा नाता

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के चयन पर मंथन, नीतिश रेड्डी और पडिक्कल पर टिकी निगाहें

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल