1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रवींद्र जडेजा की राह से हटा कांटा, इतनी पारियों के बाद जड़ी टेस्ट सेंचुरी

रवींद्र जडेजा की राह से हटा कांटा, इतनी पारियों के बाद जड़ी टेस्ट सेंचुरी

 Published : Feb 15, 2024 04:54 pm IST,  Updated : Feb 15, 2024 04:54 pm IST

रवींद्र जडेजा ने आखिरकार राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ अपना चौथा टेस्ट शतक पूरा कर लिया और भारतीय टीम को अब मजबूत स्थिति में भी पहुंचा दिया है।

ravindra jadeja century - India TV Hindi
रवींद्र जडेजा की राह से हटा कांटा, इतनी पारियों के बाद जड़ी टेस्ट सेंचुरी Image Source : INDIA TV

Ravindra jadeja record century : एक वक्त 33 रन पर 3 विकेट टीम इंडिया के हो गए थे, लेकिन इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बेहतरीन शतक लगाया और इसके बाद जब वे आउट हुए तो कमान संभाली रवींद्र जडेजा ने। रवींद्र जडेजा पिछले कुछ वक्त से टेस्ट में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन शतक पूरा नहीं हो पा रहा था। अब जडेजा की राह से वो कांटा भी हट गया है। रवींद्र जडेजा ने पहले रोहित के साथ संभलकर बल्लेबाजी की और जब उनकी आंखें जम गईं, बॉल अच्छी समझ आने लगी तो कुछ आक्रामक स्ट्रोक भी लगाए। इसी बीच उन्होंने न केवल अपना  चौथा टेस्ट शतक पूरा किया, बल्कि भारतीय टीम को भी मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। 

रवींद्र जडेजा को प्रमोट कर बल्लेबाजी के लिए पहले भेजा गया 

रवींद्र जडेजा जब आज क्रीज पर आए तो भारतीय टीम की हालत पतली थी। भारत के तीन विकेट गिर चुके थे। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और रजत पाटीदार आउट होकर पवेलियन जा चुके थे। टीम का स्कोर 33 रन पर तीन विकेट हो गया था। इसके बाद जरूरत थी, संभलकर ठोस बल्लेबाजी करने की। जिसे रोहित के साथ जडेजा ने बाखूबी निभाया। पहले इन दोनों के बीच 50 रन की पार्टनरशिप हुई, इसके बाद 100 की और कुछ ही देर बाद ये साझेदारी 200 के पार पहुंच गई। रोहित शर्मा 131 रन बनाकर आउट हुए, तब तक भारत काफी मजबूत हो चुका था। उनके आउट होने के बाद जिम्मेदारी संभाली रवींद्र जडेजा ने। नए बल्लेबाज सरफराज खान ने उनका साथ दिया और उनके शतक से पहले ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। जडेजा ने डेब्यू करने वाले सरफराज को बीच बीच में जाकर समझाया, ताकि वे प्रेशर में न आएं। 

टेस्ट की 13 पारियों के बाद आया जडेजा का शतक 

जडेजा ने पहले अपना अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद शतक की ओर जाने की शुरुआत कर दी। हालांकि 80 से 100 रन तक पहुंचने में जडेजा ने काफी ज्यादा गेंदें खेली। इसका कारण ये भी है कि वे इस बीच में पिछले कई मैचों से आउट होते चले आ रहे थे। इसलिए संभलकर खेलने की जरूरत भी थी। जडेजा ने इससे पहले 1 जून 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया था, तब उनके बल्ले से 104 रनों की पारी आई थी। इसके बाद वे तीन अर्धशतक लगा चुके हैं, लेकिन शतक आने की देरी थी। तब से लेकर अब तक वे 13 पारियां खेली चुकी थी, लेकिन 14वीं पारी में शतक बनाने में वे कामयाब हो पाए। 

198 बॉल पर जडेजा ने पूरी की अपनी सेंचुरी 

रवींद्र जडेजा ने आज प्रॉपर टेस्ट वाली बल्लेबाजी की। कतई जल्दबाजी नहीं की और जब शतक के करीब आए तो और भी संभलकर बल्लेबाजी की। उन्होंने 198 बॉल पर अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और दो आसमानी छक्के आए। हालांकि जब जडेजा 99 पर नाबाद थे, तभी एक गलतफहमी के कारण सरफराज खान रन आउट हो गए। खैर, ये तो क्रिकेट में चलता ही रहता है, लेकिन अच्छी बात ये है कि जडेजा ने अपना शतक पूरा कर भारतीय टीम को मजबूत जरूर कर दिया है। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

सेंचुरी लगाते ही रोहित शर्मा ने रचा कीर्तिमान, इस खिलाड़ी को किया पीछे, इतने महीने बाद आया टेस्ट शतक

रोहित शर्मा का बड़ा कीर्तिमान, 17 साल पुराना सौरव गांगुली का रिकॉर्ड ध्वस्त

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल